Q1. [5]
सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर सा गाँव था । पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था । उसका नाम था तताँरा । निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे । तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था । सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता । अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था । उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था । सभी उसका आदर करते । वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता । दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता । उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते । पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता । लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी । तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता । उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता । किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे । तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी ।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) गाँव के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे ? [1]
- (a) वह सुंदर और शक्तिशाली था ।
- (b) वह नेक और मददगार व्यक्ति था ।
- (c) वह बेहद शांत और सभ्य व्यक्ति था ।
- (d) वह सुंदर, बलिष्ठ और भोला व्यक्ति था ।
- (ii) दूसरे गाँव के लोग भी पर्व-त्योहारों के समय तताँरा को क्यों आमंत्रित करते थे ? [1]
- (a) उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण
- (b) उसके साहसिक कारनामों के कारण
- (c) उसके त्याग और सेवाभाव के कारण
- (d) उसकी विलक्षण तलवार के कारण
- (iii) तताँरा की तलवार लोगों के बीच एक विलक्षण रहस्य क्यों थी ? [1]
- (a) क्योंकि तताँरा उसे कभी अपने से अलग नहीं करता था ।
- (b) क्योंकि तताँरा की तलवार लकड़ी की बनी हुई थी ।
- (c) क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था ।
- (d) क्योंकि तताँरा अकेले ही अद्भुत, साहसिक कारनामें किया करता था ।
- (iv) पारंपरिक पोशाक से क्या अभिप्राय है ? [1]
- (a) गाँव के सभी लोगों द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
- (b) गाँव के युवाओं द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
- (c) वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो ।
- (d) वो पोशाक जो किसी विशेष अवसर पर पहनी जाती हो ।
- (v) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) : तताँरा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था । कारण (R) : वह एक सुंदर और शक्तिशाली युवक था । [1]
- (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं ।
- (b) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
- (c) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है ।
- (d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/6/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:15 · grounding stimulus
Model Answer
(i) (b) वह नेक और मददगार व्यक्ति था ।
(ii) (a) उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण
(iii) (c) क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था ।
(iv) (c) वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो ।
(v) (c) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है ।
Source: तताँरा-वामीरो कथा, गद्यांश (पहला अनुच्छेद)
---
Explanation
- (i) गद्यांश स्पष्ट कहता है — "तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था।" यही मुख्य कारण है।
- (ii) गद्यांश में लिखा है — "उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते।" पर्व-त्योहार पर आमंत्रण इसी आकर्षक व्यक्तित्व के कारण था।
- (iii) तलवार रहस्य इसलिए थी क्योंकि वह उसे सामने उपयोग नहीं करता था — फिर भी साहसिक कारनामे होते थे। विकल्प (c) इसे सही पकड़ता है।
- (iv) 'पारंपरिक' का अर्थ है परंपरा से चली आ रही — किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाने वाली पोशाक।
- (v) कथन (A) सत्य है, लेकिन सेवाभाव का कारण उसका सुंदर व शक्तिशाली होना नहीं, बल्कि उसका नेक स्वभाव और त्याग था। अतः R गलत व्याख्या है।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website:
cbse.gov.in.