📚 CBSE Grade-10 Study Guide Open in the Study Guide single page app →
HomeHindi

Hindi — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
कभी-कभी सहज से तेज़ गति में परिवर्तित होते क्रोध को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो उसके परिणाम अत्यंत घातक और पश्चात्ताप के भाव जगाने वाले हो सकते हैं । कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के मनोविश्लेषक टॉम जी. स्टीवेन्स ने अपनी किताब 'ओवरकम एंगर ऐंड एग्रेसन' में स्पष्ट किया है कि क्रोध-नियंत्रण का एक प्रमुख तरीका यह है कि स्थिति को अपने नहीं, दूसरों के नजरिये से देखें । दूसरों को उन स्थितियों पर प्रकाश डालने के लिए प्रोत्साहित करें, क्षमा करना सीखें, बीते को बिसारने की आदत विकसित करें और किसी को चोट पहुँचाने के बजाय प्रशंसा से उसका मूल्यांकन करें । याद रखें, क्रोध-नियंत्रण से आप स्वयं को शक्तिशाली बनाते हैं । इससे आपकी खुशहाली और स्मृतियों का विस्तार होता है । यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के वैज्ञानिकों ने अपनी किताब 50 साइंस ऑफ मेंटल इलनेस में इन कमजोरियों पर प्रकाश डालते हुए गुस्से को काबू में रखने के कारगर सूत्र दिए हैं । क्रोध-नियंत्रण से हम अपना ही नहीं, दूसरों के उजड़ते संसार को फिर से आबाद कर सकते हैं क्योंकि शांत मन सृजन में समर्थ होता है । हमारे सृजनात्मक होने से ही मानवता का हित सध सकता है । तो जब भी क्रोध आए, इन उपायों को आजमाएँ । जीवन में बिखरी हुई चीजों को सँवारने की ओर कदम खुद बढ़ चलेंगे ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) क्रोध-नियंत्रण से होने वाले लाभों के संबंध में अनुपयुक्त कथन है [1]
    1. (a) इससे व्यक्ति स्वयं को शक्तिशाली बनाता है ।
    2. (b) इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है ।
    3. (c) इससे व्यक्ति की विस्मृतियों का विस्तार होता है ।
    4. (d) इससे व्यक्ति की रचनात्मकता में वृद्धि होती है ।
  2. (ii) किस तरह का क्रोध अंततः पश्चात्ताप का कारण बनता है ? [1]
    1. (a) अत्यंत आवेग में किया गया क्रोध
    2. (b) सहज भाव से किया गया क्रोध
    3. (c) प्रायश्चित्त भाव से किया गया क्रोध
    4. (d) आत्मघात भाव से किया गया क्रोध
  3. (iii) मनोविश्लेषक स्टीवेन्स के अनुसार क्रोध पर काबू पाने पर सर्वोपयुक्त उपाय है [1]
    1. (a) परिस्थितियों पर दूसरों के नियंत्रण को स्वीकार करना ।
    2. (b) परिस्थितियों पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करना ।
    3. (c) परिस्थितियों को अपने नजरिये से और अच्छे से समझना ।
    4. (d) परिस्थितियों को दूसरों के नजरिये से जानने का प्रयास करना ।
  4. (iv) क्रोध आने पर क्या करना चाहिए ? [1]
    1. (a) उसकी असहज अभिव्यक्ति
    2. (b) उसकी सहज अभिव्यक्ति
    3. (c) संयमित रहने का प्रयत्न
    4. (d) घातक परिणाम का स्मरण
  5. (v) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) – क्रोध नवसृजन का संहारक है । कारण (R) – क्रोध अवस्था में क्षमाशीलता न्यून हो जाती है । [1]
    1. (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं ।
    2. (b) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है ।
    3. (c) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी सही व्याख्या है ।
    4. (d) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं है ।
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/6/1 Q1
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus
Model Answer

(i) (c) इससे व्यक्ति की विस्मृतियों का विस्तार होता है ।

(गद्यांश में 'स्मृतियों का विस्तार' कहा गया है, 'विस्मृतियों का' नहीं — अतः यह कथन अनुपयुक्त है।)

---

(ii) (a) अत्यंत आवेग में किया गया क्रोध

(सहज से तेज़ गति में परिवर्तित होने वाला — अर्थात् आवेग में आया — क्रोध नियंत्रित न हो तो पश्चात्ताप का कारण बनता है।)

---

(iii) (d) परिस्थितियों को दूसरों के नजरिये से जानने का प्रयास करना ।

(स्टीवेन्स ने स्पष्ट कहा — "स्थिति को अपने नहीं, दूसरों के नजरिये से देखें।")

---

(iv) (c) संयमित रहने का प्रयत्न

(गद्यांश में क्रोध आने पर उपाय आजमाकर संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है।)

---

(v) (d) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं है ।

(कथन सही है — शांत मन सृजन में समर्थ होता है, अतः क्रोध सृजन का संहारक है। किंतु कारण में क्षमाशीलता की बात है जो सृजन-संहार की सीधी व्याख्या नहीं करती।)

Source: उपर्युक्त गद्यांश (क्रोध-नियंत्रण)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.