📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी । उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी । एक झल्लाहट में उसने दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया । बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता । उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं । उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था । किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया । सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला । उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी । किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था । अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा । किंतु यह असंभव जान पड़ा । तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था । निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ ।
पठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनकर लिखिए :
  1. (i) गद्यांश में आए 'झल्लाहट' शब्द का आशय है – [1]
    1. (a) तताँरा के प्रति प्रेम-प्रदर्शन का उल्लास
    2. (b) तताँरा से छुटकारा पाने की व्याकुलता
    3. (c) तताँरा के गीत सुनाने संबंधी आग्रह की खीझ
    4. (d) तताँरा से मिलने के उत्साह का क्षोभ
  2. (ii) वामीरो अपने मन को किसी अन्य दिशा में ले जाने का प्रयास क्यों कर रही थी ? [1]
    1. (a) तताँरा का व्यक्तित्व उसे लुभा रहा था ।
    2. (b) तताँरा के प्रति प्रेम से वह व्याकुल हो रही थी ।
    3. (c) तताँरा को वह गीत नहीं सुनाना चाहती थी ।
    4. (d) तताँरा के साथ वह संबंध नहीं बनाना चाहती थी ।
  3. (iii) तताँरा का व्यक्तित्व वामीरो के लिए था [1]
    1. (a) प्रतिकूल
    2. (b) मनोनुकूल
    3. (c) कष्टदायक
    4. (d) अशांतिदायक
  4. (iv) गद्यांश के अनुसार कौन-सा संबंध परंपरा के विरुद्ध माना गया है ? [1]
    1. (a) दूर के गाँव में वर-कन्या का वैवाहिक संबंध
    2. (b) एक कुल के वर और कन्या का आपसी संबंध
    3. (c) दूसरे गाँव के वर और कन्या का वैवाहिक संबंध
    4. (d) एक गाँव के ही वर और कन्या का वैवाहिक संबंध
  5. (v) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) : वामीरो ने तताँरा को भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा । कारण (R) : वह बेहद शांत, सभ्य और भोला था । [1]
    1. (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं ।
    2. (b) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है ।
    3. (c) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
    4. (d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है ।
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/1/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:15 · grounding stimulus
Model Answer

(i) (c) तताँरा के गीत सुनाने संबंधी आग्रह की खीझ

(ii) (d) तताँरा के साथ वह संबंध नहीं बनाना चाहती थी ।
क्योंकि दूसरे गाँव के युवक के साथ संबंध परंपरा के विरुद्ध था, इसलिए वह मन को तताँरा से हटाने का प्रयास कर रही थी ।

(iii) (b) मनोनुकूल
तताँरा का व्यक्तित्व — सुंदर, बलिष्ठ, शांत, सभ्य और भोला — ठीक वैसा ही था जैसा वामीरो अपने जीवन-साथी के लिए सोचती थी ।

(iv) (c) दूसरे गाँव के वर और कन्या का वैवाहिक संबंध

(v) (b) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है ।
वामीरो ने तताँरा को भूलना उचित समझा क्योंकि वह दूसरे गाँव का था और यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था — न कि इसलिए कि वह शांत व भोला था ।

Source: तताँरा-वामीरो कथा, स्पर्श (पद्य/गद्य खंड)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.