📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर इस तरफ आने पाए न रावन कोई तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे छू न पाए सीता का दामन कोई राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
पठित काव्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनकर लिखिए :
  1. (i) काव्यांश में 'रावन' किसका प्रतीक है ? [1]
    1. (a) अधर्म के मार्ग पर चलने वाले का
    2. (b) असत्य के मार्ग पर चलने वाले का
    3. (c) भारत के प्रति शत्रुता-भाव रखने वाले का
    4. (d) भारत के प्रति सद्भावना रखने वाले का
  2. (ii) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) – देश की रक्षा का दायित्व केवल सैनिकों का है । कारण (R) – देशवासियों को राम-लक्ष्मण के समान राष्ट्र रूपी सीता की रक्षा करनी चाहिए । [1]
    1. (a) कथन (A) सही है तथा कारण (R) गलत है ।
    2. (b) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है ।
    3. (c) कथन (A) तथा कारण कारण (R) दोनों गलत हैं ।
    4. (d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं ।
  3. (iii) 'खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर' – का आशय है – [1]
    1. (a) देश के लिए न्योछावर होने का उदाहरण रखना ।
    2. (b) रक्त-रंजित युद्ध में बढ़ चढ़कर भाग लेना ।
    3. (c) रक्त-रंजित युद्ध से बचने का प्रयास करना ।
    4. (d) देश हेतु आत्म बलिदान की जरूरत न होना ।
  4. (iv) 'साथियो' संबोधन से किसे संबोधित नहीं किया गया है ? [1]
    1. (a) देशवासियों को
    2. (b) साथी सैनिकों को
    3. (c) भावी सैनिकों को
    4. (d) प्रवासियों को
  5. (v) काव्यांश में किसके हाथों को तोड़ने की बात की गई है ? [1]
    1. (a) देश के प्रति गलत मंशा रखने वाले की
    2. (b) देश के प्रति उदार मंशा रखने वाले की
    3. (c) सीता का अपहरण करने वाले व्यक्ति की
    4. (d) सीता को अपमानित करने वाले व्यक्ति की
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/1/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:13 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (c) भारत के प्रति शत्रुता-भाव रखने वाले का

(ii) (b) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है।

(iii) (a) देश के लिए न्योछावर होने का उदाहरण रखना।

(iv) (d) प्रवासियों को

(v) (a) देश के प्रति गलत मंशा रखने वाले की

Source: काव्य-पाठ 'कर चले हम फ़िदा', पद्य भाग

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.