📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
पृथ्वी पर लगातार मँडराते खतरे को देखते हुए एक अमेरिकी उद्यमी द्वारा एक इंसानी बीज बैंक को चाँद पर स्थापित करने की तैयारी हो गई है । अगर कभी इस धरती पर इंसान खत्म हो गए तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा । एक भी इंसान नहीं बचा, तो फिर बैंक का क्या होगा ? यह भी सोच लिया गया है । उस स्थिति में शायद कभी किसी और ग्रह से जीव या एलियन आएँगे और चाँद पर पहुँचकर उस बैंक के सहारे इंसान जैसी खूबसूरत कृति पुनः निर्मित करेंगे । पृथ्वी पर विनाश की स्थिति में मानव बीज बैंक ही मानव के पुनर्जन्म की संभावना को जीवित रखेगा । ऐसा स्वप्न देखने वाली कंपनी लाइफशिप की स्थापना 2019 में हो गई थी । यह कंपनी लार के रूप में लोगों का डी एन ए चाँद पर भेजने की पेशकश करती है । यह एक तरह से 99 डॉलर में चाँद के लिए एकतरफा टिकट है । चाँद पर आपकी लार मानव बीज बैंक में हमेशा के लिए रह जाएगी । वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो यह मानव डाटा या मानव अस्तित्व के मूल को हमेशा के लिए संरक्षित करने का काम है । सौरमंडल के विभिन्न हिस्सों में और शायद उससे आगे भी ऐसे किसी बैंक की स्थापना संभव है ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) 'लाइफशिप' मानव बीजों को किस रूप में संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है ? [1]
    1. (a) रक्त के रूप में डी एन ए
    2. (b) लार के रूप में डी एन ए
    3. (c) बीज के रूप में डी एन ए
    4. (d) सेल के रूप में डी एन ए
  2. (ii) भविष्य में मानव अस्तित्व को संरक्षित करना संभव है – [1]
    1. (a) सौरमंडल के दूसरे ग्रहों के प्राणियों से मदद लेकर ।
    2. (b) सौरमंडल के दूसरे ग्रहों के प्राणियों को मदद देकर ।
    3. (c) सौरमंडल को छोड़कर उससे आगे बीज बैंक स्थापित करके ।
    4. (d) सौरमंडल तथा उससे आगे भी बीज बैंक स्थापित करके ।
  3. (iii) मानव मूल को चाँद पर मानव बीज बैंक के रूप में स्थापित करने जैसे प्रयास को क्या माना जा सकता है ? [1]
    1. (a) काल्पनिक
    2. (b) वैज्ञानिक
    3. (c) अवैज्ञानिक
    4. (d) वैचारिक
  4. (iv) लाइफशिप कंपनी की स्थापना किस उद्देश्य से की गई है ? [1]
    1. (a) एलियन्स को धरती पर मानव जैसी सर्वश्रेष्ठ कृति के बारे में बताना परंतु उन्हें पृथ्वी से दूर रखना :
    2. (b) एलियन्स को धरती पर मानव जैसी सर्वश्रेष्ठ कृति के बारे में बताना परंतु उन्हें चाँद पर ही रखना ।
    3. (c) पृथ्वी पर संपूर्ण विनाश की स्थिति में मानव को पुनर्जन्म देने की संभावना को जीवित रखना ।
    4. (d) पृथ्वी पर संपूर्ण विनाश की स्थिति में मानव को चाँद पर जीवित रखने की कोशिश करना ।
  5. (v) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (क) मानव बीज बैंक धरती पर इंसानी सभ्यता के नष्ट होने की स्थिति में उपयोगी होगा । (ख) मानव बीज बैंक चाँद पर सामान्य परिस्थितियों में भी सामान्य बैंक की तरह कार्यरत होगा । (ग) मानव बीज बैंक की चाँद पर स्थापना करने का विचार सर्वथा अवास्तविक और काल्पनिक है । (घ) मानव बीज बैंक की स्थापना नासा द्वारा किया गया एक विशेष अभियान है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से, कथन सही है / सही हैं ? [1]
    1. (a) केवल (क)
    2. (b) केवल (ख)
    3. (c) (क) और (ग)
    4. (d) (ख) और (घ)
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/1/1 Q2
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:15 · grounding stimulus
Model Answer

(i) (b) लार के रूप में डी एन ए

(ii) (d) सौरमंडल तथा उससे आगे भी बीज बैंक स्थापित करके ।

(iii) (b) वैज्ञानिक

(iv) (c) पृथ्वी पर संपूर्ण विनाश की स्थिति में मानव को पुनर्जन्म देने की संभावना को जीवित रखना ।

(v) (a) केवल (क)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.