Q1. [5]
कम उम्र में स्क्रीन पर अधिक से अधिक समय बिताना बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है । अब तक तो टीवी या कंप्यूटर ही था, जिसे माता-पिता या घर के बड़े लोग नियंत्रित कर सकते हैं, मगर मोबाइल, टैब तो हाथ में होता है । उस पर कितना समय बिताया, यह आसानी से पता नहीं चलता । फिर अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक भी कैसे की जा सकती है ? एक वक्त था, जब स्कूलों में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था । लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी । उन दिनों माता-पिता ऐसी शिकायत करते हुए पाए गए कि आखिर 24 घंटे वे कैसे नज़र रख सकते हैं कि बच्चे क्या देख रहे हैं ? ऐसी रिपोट भी आई हैं कि अपने देश में बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं । गलत वेबसाइटों पर जाकर तथा उसे देखकर कई बच्चे ऐसे-ऐसे अपराध करने लगे हैं जिनके बारे में पहले सुना नहीं जाता था । समय आ गया है कि बच्चों के गैजेट्स इस्तेमाल करने को लेकर एक सुस्पष्ट सलाह के साथ देश में जागरूकता अभियान चलाया जाए । यदि समय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो इन्हें नई-नई तकनीक से दूर नहीं किया जा सकता, मगर एक संतुलन भी आवश्यक है ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) गद्यांश में कंप्यूटर की तुलना में मोबाइल को अधिक हानिप्रद क्यों माना गया है ? [1]
- (a) इसका स्क्रीन छोटा होने के कारण आँखों पर बुरा असर पड़ता है ।
- (b) इसका स्क्रीन छोटा होने के कारण इसका रेडियेशन भी अधिक होता है ।
- (c) छोटा होने के कारण इस पर बिताए समय का हिसाब नहीं रखा जा सकता ।
- (d) छोटा होने के कारण इसके गुम जाने पर इसे खोजना मुश्किल होता है ।
- (ii) टैब और मोबाइल पर रोक लगाने में सबसे बड़ी बाधा क्या है ? [1]
- (a) माता-पिता तथा अभिभावकों का शिक्षित न होना ।
- (b) टैब और मोबाइल का पढ़ाई का हिस्सा होना ।
- (c) रोक लगाने के उपायों की जानकारी न होना ।
- (d) बच्चों का टैब और मोबाइल का आदी होना ।
- (iii) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए ।
कथन (A) – गैजेट्स के इस्तेमाल को लेकर एक जागरूकता अभियान आवश्यक है ।
कारण (R) – गैजेट्स वर्तमान में शिक्षा-व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है । [1]
- (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं ।
- (b) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है ।
- (c) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
- (d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है ।
- (iv) उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार किस देश के बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं ? [1]
- (a) जापान
- (b) चीन
- (c) भारत
- (d) अमेरिका
- (v) कोरोना ने छोटे स्क्रीन के उपयोग को किस रूप में प्रभावित किया ? [1]
- (a) छोटे स्क्रीन का उपयोग कम हो गया ।
- (b) छोटे स्क्रीन का उपयोग न्यूनतम हो गया ।
- (c) इसका उपयोग बिलकुल अप्रभावित ही रहा ।
- (d) इसका उपयोग काफी अधिक बढ़ गया ।
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/1/1 Q1
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:15 · grounding stimulus
Model Answer
(i) (c) छोटा होने के कारण इस पर बिताए समय का हिसाब नहीं रखा जा सकता ।
(ii) (b) टैब और मोबाइल का पढ़ाई का हिस्सा होना ।
(iii) (d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है ।
(iv) (c) भारत
(v) (d) इसका उपयोग काफी अधिक बढ़ गया ।
---
Explanation
- (i): गद्यांश स्पष्ट कहता है — मोबाइल हाथ में होता है, उस पर बिताए समय का पता नहीं चलता। विकल्प (c) इसी बात को दर्शाता है।
- (ii): गद्यांश में प्रश्न उठाया गया है — "अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक कैसे की जा सकती है?" इसलिए (b) सही है।
- (iii): गद्यांश में जागरूकता अभियान की बात की गई है (कथन A सही), और गैजेट्स शिक्षा का हिस्सा होने से रोक नहीं लगाई जा सकती — इसीलिए जागरूकता ज़रूरी है (कारण R, कथन A की व्याख्या करता है)।
- (iv): गद्यांश में "अपने देश" अर्थात् भारत का उल्लेख है।
- (v): कोरोना महामारी ने बच्चों और स्मार्टफोन की दूरी हटा दी — अर्थात् उपयोग बहुत बढ़ गया।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website:
cbse.gov.in.