📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफ़ी कुछ बदल दिया है । वर्सोवा में आज जहाँ मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था । पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे । अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है । इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है । इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं । जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है । इनमें से दो कबूतरों ने मेरे फ्लैट के एक मचान में घोंसला बना लिया है । बच्चे अभी छोटे हैं । उनके खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी अभी बड़े कबूतरों की है । वे दिन में कई-कई बार आते-जाते हैं । और क्यों न आएँ-जाएँ आखिर उनका भी घर है । लेकिन उनके आने-जाने से हमें परेशानी भी होती है । वे कभी किसी चीज को गिराकर तोड़ देते हैं । कभी मेरी लाइब्रेरी में घुसकर कबीर या मिर्ज़ा गालिब को सताने लगते हैं । इस रोज़-रोज़ की परेशानी से तंग आकर मेरी पत्नी ने उस जगह जहाँ उनका आशियाना था, एक जाली लगा दी है, उनके बच्चों को दूसरी जगह कर दिया है । उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है । खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते हैं ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) पहले वर्सोवा की क्या स्थिति थी ? [1]
    1. A दूर तक सुनसान था ।
    2. B समुद्र किनारे बस्ती थी ।
    3. C आवागमन के साधन नहीं थे ।
    4. D प्राकृतिक परिवेश था ।
  2. (ii) 'इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया' – पंक्ति संकेत करती है – [1]
    1. A बढ़ते शहरीकरण के दुष्परिणामों की ओर
    2. B बढ़ते शहरीकरण से जीव-जंतुओं के बेघर होने की ओर
    3. C जीव-जंतुओं के प्राकृतिक आशियानों से चले जाने की ओर
    4. D जीव-जंतुओं की प्रजातियाँ विलुप्त हो जाने की ओर
  3. (iii) 'जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है' – पंक्ति में 'डेरा डालना' का आशय है – [1]
    1. A स्थायी पड़ाव बनाना ।
    2. B अस्थायी पड़ाव बनाना ।
    3. C जबरदस्ती घर बनाना ।
    4. D किसी भी प्रकार से रहना ।
  4. (iv) कबूतर लेखक के घर क्यों आया-जाया करते थे ? [1]
    1. A उस घर को अपना मानने के कारण
    2. B वहाँ अपना घोंसला होने के कारण
    3. C खिड़की खुली होने के कारण
    4. D अपने बच्चों को खिलाने-पिलाने के लिए
  5. (v) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : खिड़की के बाहर दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते थे । कारण : उनका आशियाना छिन गया था । [1]
    1. A कथन तथा कारण दोनों गलत हैं ।
    2. B कारण सही है, किंतु कथन गलत है ।
    3. C कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है ।
    4. D कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है ।
Previously asked in CBSE board exam
2024 4/3/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding stimulus
Model Answer

(i) D — प्राकृतिक परिवेश था ।

(पहले वर्सोवा में दूर तक जंगल था, पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे — अर्थात् प्राकृतिक परिवेश था।)

---

(ii) B — बढ़ते शहरीकरण से जीव-जंतुओं के बेघर होने की ओर

(बस्ती बनने से परिंदों-चरिंदों का घर छिन गया — यह सीधे बेघर होने की ओर संकेत करता है।)

---

(iii) B — अस्थायी पड़ाव बनाना ।

(जो जानवर शहर छोड़कर नहीं जा सके, उन्होंने यहाँ-वहाँ अस्थायी रूप से रहना शुरू कर दिया।)

---

(iv) D — अपने बच्चों को खिलाने-पिलाने के लिए

(गद्यांश में स्पष्ट है कि बच्चे छोटे थे और बड़े कबूतर उन्हें खिलाने-पिलाने के लिए दिन में कई-कई बार आते-जाते थे।)

---

(v) D — कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है ।

(पत्नी ने जाली लगाकर उनका आशियाना छीन लिया, इसीलिए कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते थे।)

Source: अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले, गद्यांश-1

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.