📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
सुखिया सब संसार है, खायै अरू सोवै । दुखिया दास कबीर है, जागै अरू रोवै ।। बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ । राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ ।।
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) पहले दोहे में 'सोना' और 'जागना' प्रतीकार्थ है – [1]
    1. A अज्ञानता और ज्ञान का
    2. B निष्क्रियता और सक्रियता का
    3. C अचेतना और चेतनता का
    4. D निर्जीवता और सजीवता का
  2. (ii) कबीर दुखी हैं क्योंकि वे – [1]
    1. A एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे हैं ।
    2. B ईश्वर से वियोग के कारण व्यथित हैं ।
    3. C सांसारिक सुखों का भोग नहीं कर पा रहे हैं ।
    4. D ईश्वरीय सत्य से लोगों को परिचित नहीं करवा पा रहे हैं ।
  3. (iii) 'मंत्र न लगना' का आशय है – [1]
    1. A मंत्रों का निष्फल होना
    2. B पूजा-पाठ का काम न आना
    3. C कोई उपाय काम न आना
    4. D मंत्रोच्चार की विधि न जानना
  4. (iv) राम वियोगी व्यक्ति की तुलना किससे की गई है ? [1]
    1. A विक्षिप्त व्यक्ति से
    2. B विरह रूपी व्यक्ति से
    3. C विष युक्त सर्प के तन से
    4. D विरह रूपी सर्प से ग्रसित व्यक्ति से
  5. (v) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : सांसारिक मनुष्य सुख-पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं । कारण : वह भौतिक सुखों को ही सच्चा सुख मानते हैं । [1]
    1. A कथन तथा कारण दोनों गलत हैं ।
    2. B कारण सही है, किंतु कथन गलत है ।
    3. C कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है ।
    4. D कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है ।
Previously asked in CBSE board exam
2024 4/3/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:18 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) A — अज्ञानता और ज्ञान का

(ii) B — ईश्वर से वियोग के कारण व्यथित हैं ।

(iii) C — कोई उपाय काम न आना

(iv) D — विरह रूपी सर्प से ग्रसित व्यक्ति से

(v) D — कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है ।

Source: कबीर (साखी), स्पर्श (पद्य खंड)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.