Q1. [5]
ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफ़ी कुछ बदल दिया है । वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था । पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे । अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है । इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है । इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं । जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है । इनमें से दो कबूतरों ने मेरे फ्लैट के एक मचान में घोंसला बना लिया है । बच्चे अभी छोटे हैं । उनके खिलाने-पिलाने की ज़िम्मेदारी अभी बड़े कबूतरों की है । वे दिन में कई-कई बार आते-जाते हैं । और क्यों न आएँ-जाएँ आखिर उनका भी घर है । लेकिन उनके आने-जाने से हमें परेशानी भी होती है । वे कभी किसी चीज़ को गिराकर तोड़ देते हैं । कभी मेरी लाइब्रेरी में घुसकर कबीर या मिर्ज़ा गालिब को सताने लगते हैं । इस रोज़-रोज़ की परेशानी से तंग आकर मेरी पत्नी ने उस जगह जहाँ उनका आशियाना था, एक जाली लगा दी है, उनके बच्चों को दूसरी जगह कर दिया है । उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है । खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात-भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं ।
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)
- (I) लेखक पहले कहाँ रहता था और अब कहाँ रहने लगा है ? [1]
- (A) बंबई (मुंबई)-ग्वालियर
- (B) वर्सोवा – ग्वालियर
- (C) बंबई – वर्सोवा
- (D) ग्वालियर – बंबई
- (II) लेखक जब वर्सोवा रहने आया तो वहाँ स्थिति कैसी थी ? [1]
- (A) प्राकृतिक वातावरण समृद्ध था ।
- (B) आधुनिक सुविधाओं से भरपूर वातावरण था ।
- (C) हवा-पानी की पर्याप्त सुविधा थी ।
- (D) अड़ोस-पड़ोस बहुत अच्छा था ।
- (III) कबूतरों की उदासी का कारण था [1]
- (A) वे अपने बच्चों को खाना नहीं दे पाते थे ।
- (B) घर में अंदर जाने के रास्ते बंद हो गए थे ।
- (C) बच्चे जाली के पीछे रह गए थे ।
- (D) बच्चे जाली से बाहर आना चाह रहे थे ।
- (IV) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए । दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए ।
कथन : लेखक की पत्नी ने कबूतरों के घोंसले का स्थान बदल दिया ।
कारण : वे घर के अंदर घुसकर टेबल-पुस्तकें आदि गंदी कर देते थे । [1]
- (A) कथन सही है, किंतु कारण गलत है ।
- (B) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं ।
- (C) कथन गलत है, किंतु कारण सही है ।
- (D) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है ।
- (V) गद्यांश के आधार पर बढ़ते शहरीकरण का क्या दुष्परिणाम निकला ? [1]
- (A) पर्यावरण दूषित हो गया ।
- (B) जीवन फ्लैटों में सिमट गया ।
- (C) जीव-जंतु घर से बेघर हो गए ।
- (D) समुद्र किनारे घनी आबादी बस गई ।
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/6/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding stimulus+chapter
Model Answer
(I) (D) ग्वालियर – बंबई
(II) (A) प्राकृतिक वातावरण समृद्ध था ।
(III) (B) घर में अंदर जाने के रास्ते बंद हो गए थे ।
(IV) (D) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है ।
(V) (C) जीव-जंतु घर से बेघर हो गए ।
---
Explanation
- (I): गद्यांश की पहली पंक्ति "ग्वालियर से बंबई की दूरी" तथा "वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है" से स्पष्ट है कि लेखक पहले ग्वालियर में था, अब बंबई (वर्सोवा) में है।
- (II): "पहले यहाँ दूर तक जंगल था, पेड़ थे, परिंदे थे" — यह प्राकृतिक समृद्धि दर्शाता है।
- (III): "उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है" — घर में प्रवेश के रास्ते बंद होना ही उदासी का मुख्य कारण है।
- (IV): कबूतरों ने चीज़ें गिराईं, लाइब्रेरी में उपद्रव किया — यही रोज़-रोज़ की परेशानी थी जिस कारण पत्नी ने जाली लगाई। कथन और कारण दोनों सटीक हैं।
- (V): बस्ती बनने से पक्षी-जानवर बेघर हुए — यही शहरीकरण का सीधा दुष्परिणाम गद्यांश में दिखाया गया है।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website:
cbse.gov.in.