Q1. [7]
पिता हमेशा रुष्ट नहीं होता, सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता क्योंकि वह भीतर से सौम्य प्रकृति का होता है । पिता का प्रेम दिखाई नहीं देता, उसे महसूस किया जा सकता है । बाहर से कठोर दिखाई देने वाला पिता भीतरी स्तर पर अत्यन्त भावुक होता है ।
जिस घर में पिता बच्चों के साथ बातचीत करता है, हँसता-बोलता है, उनके सभी क्रियाकलापों में सहयोग करता है, उसी घर में बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास उचित रूप से हो पाता है । अच्छी और सुसंस्कृत संतान हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है । बच्चों के पालन-पोषण में दोनों समान भूमिका निभाते हैं । आज का युग इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, जहाँ माता-पिता दोनों कामकाजी हैं । भागदौड़ भरी जिन्दगी में घर के साथ दफ्तर भी सँभालना होता है । ऐसे में केवल माँ के भरोसे घर और बच्चों को छोड़ना सही नहीं है । दोनों के सहयोग से ही घर को सँभाल पाना संभव होता है । पिता का दायित्व आज दफ्तर की सीमा से निकलकर घर तक आ गया है । बच्चों को सुबह उठाकर स्कूल भेजने से लेकर होमवर्क करवाने तक सभी कार्यों में उसकी समान भागीदारी आज अपेक्षित है । आज नई पीढ़ी के युवा घर में इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते देखे जा सकते हैं ।
वर्तमान समय में पढ़े-लिखे कामकाजी-एकल परिवार में व्यक्ति का जीवन दबाव में ही दिखता है, चाहे वह पढ़ाई का हो, कैरियर का हो अथवा कार्यक्षेत्र में हो । परिवार का खुशनुमा और परस्पर सौहार्दपूर्ण वातावरण उस दबाव से बाहर निकलने में सहायक बनता है ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
- (I) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए । दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए और उत्तर लिखिए ।
कथन : पिता सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता ।
कारण : बच्चों की गतिविधियों में पिता की सौम्यतापूर्ण भागीदारी और सहयोग रहता है । [1]
- (A) कथन सही है, लेकिन कारण गलत है ।
- (B) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं ।
- (C) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है ।
- (D) कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
- (II) अच्छी और सुसंस्कृत संतान के लिए अपेक्षित है – [1]
- (A) बच्चों के पालन-पोषण में केवल माता की सहभागिता
- (B) बच्चों के पालन-पोषण में केवल पिता की सहभागिता
- (C) बच्चों के पालन-पोषण में माता-पिता दोनों की सहभागिता
- (D) बच्चों के पालन-पोषण में समाज की सहभागिता
- (III) आज की युवा पीढ़ी में कौन-सा सकारात्मक परिवर्तन आया है ? [1]
- (A) युवा माता-पिता दोनों का कामकाजी होना ।
- (B) बच्चों की परवरिश में माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलना ।
- (C) एकल परिवारों का चलन दिन-प्रतिदिन बढ़ना ।
- (D) एकल परिवारों में बच्चों का जल्दी परिपक्व होना ।
- (IV) माता-पिता पर अपनी संतान को लेकर कौन-कौन से दबाव हैं ? इन दबावों से आप अपने माता-पिता को मुक्ति कैसे दिलवा सकते हैं ? [2]
- (V) पिता की कौन-सी दो विरोधी बातें परिवार को सही दिशा में ले जाती हैं ? [2]
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/6/1 Q1
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:15 · grounding stimulus
Model Answer
(I) (C) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है ।
(II) (C) बच्चों के पालन-पोषण में माता-पिता दोनों की सहभागिता
(III) (B) बच्चों की परवरिश में माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलना ।
(IV) गद्यांश के अनुसार माता-पिता पर पढ़ाई, कैरियर और कार्यक्षेत्र के दबाव रहते हैं। इन दबावों से मुक्ति दिलाने के लिए हम अपना होमवर्क स्वयं समय पर पूरा करें, घर के छोटे-छोटे कामों में सहयोग दें और परिवार में खुशनुमा व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें, जिससे माता-पिता का तनाव कम हो ।
(V) पिता की दो विरोधी बातें हैं —
- बाहर से कठोर, भीतर से सौम्य : पिता बाहरी व्यवहार में कठोर दिखता है, परंतु भीतर से अत्यंत भावुक और सौम्य होता है ।
- प्रेम अदृश्य, पर अनुभव-योग्य : उसका प्रेम दिखाई नहीं देता, केवल महसूस किया जा सकता है ।
ये दोनों विरोधी गुण मिलकर परिवार को अनुशासन और स्नेह की सही दिशा देते हैं ।
---
Explanation
- (I) गद्यांश में स्पष्ट है कि पिता भीतर से सौम्य होता है और बच्चों की गतिविधियों में सहयोग करता है — यही कथन का सही कारण है।
- (II) "बच्चों के पालन-पोषण में दोनों समान भूमिका निभाते हैं" — सीधा उत्तर।
- (III) "नई पीढ़ी के युवा घर में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते देखे जा सकते हैं" — यही सकारात्मक परिवर्तन है।
- (IV) 2-अंक के प्रश्न में दो काम हैं: दबाव बताना + निजी सुझाव देना। दोनों अंश से जोड़कर लिखें।
- (V) "विरोधी बातें" = विरोधाभास (antithesis) — कठोर/सौम्य और दिखना/महसूस करना — ये दो जोड़े स्पष्ट रूप से लिखें।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website:
cbse.gov.in.