📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
अब तो बहरहाल छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो तो उसके ऊपर बैठकर चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं खास कर गौरैयें वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद ।
निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (I) 'छोटे बच्चे उसकी घुड़सवारी कर रहे हैं' इस कथन से क्या अभिप्राय है ? [1]
    1. (A) तोप पर छोटे-छोटे बच्चों को घुड़सवारी का आनंद मिल रहा है ।
    2. (B) आज़ाद भारत के छोटे बच्चों ने ही तोप की शक्ति को नियंत्रित कर लिया है ।
    3. (C) छोटे बच्चों के लिए अब तोप खिलौना मात्र है ।
    4. (D) अब तोप कंपनी बाग की शोभा है ।
  2. (II) 'अब यह तोप चिड़ियों के बैठने-बतियाने का स्थान हो गया है' – इसका अभिप्राय है [1]
    1. (A) इस तोप की अहमियत क्षीण हो गई है ।
    2. (B) चिड़ियों को उठने-बैठने की अच्छी जगह मिल गई है ।
    3. (C) चिड़ियाँ भी तोप से भयभीत नहीं होती हैं ।
    4. (D) लड़के तोप से हटते हैं तो चिड़ियाँ आराम करती हैं ।
  3. (III) विनाशकारी विरासती तोप की सँभाल के पीछे क्या कारण हो सकता है ? [1]
    1. (A) स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा होना ।
    2. (B) कंपनी बाग के मुहाने की शान होना ।
    3. (C) ईस्ट इंडिया कंपनी की विशेष तोप होना ।
    4. (D) देश की स्वतंत्रता के लिए घातक शत्रुओं से सावधान करना ।
  4. (IV) कंपनी बाग के मुहाने पर रखी तोप क्या सीख देती है ? (i) तोप का अंत निश्चित है । (ii) बच्चे और पक्षी किसी से नहीं डरते । (iii) आततायी के आतंक का अंत निश्चित है । (iv) शक्ति के अहंकार में दूसरों पर अत्याचार नहीं करने चाहिए । [1]
    1. (A) (ii) और (iv) दोनों
    2. (B) (i) और (ii) दोनों
    3. (C) (i) और (iii) दोनों
    4. (D) (iii) और (iv) दोनों
  5. (V) दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद । उपर्युक्त पंक्तियों का भाव है – [1]
    1. (A) सामने वाले को कमज़ोर समझना बड़ी भूल है ।
    2. (B) बड़ी तोप के काम करने की भी सीमा होती है ।
    3. (C) बड़ा समझे जाने से कोई बड़ा नहीं होता ।
    4. (D) मज़बूत शक्ति को भी एकता-शक्ति के आगे झुकना ही पड़ता है ।
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/5/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:18 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(I) उत्तर: (C) छोटे बच्चों के लिए अब तोप खिलौना मात्र है।

(II) उत्तर: (A) इस तोप की अहमियत क्षीण हो गई है।

(III) उत्तर: (D) देश की स्वतंत्रता के लिए घातक शत्रुओं से सावधान करना।

(IV) उत्तर: (D) (iii) और (iv) दोनों

(V) उत्तर: (D) मज़बूत शक्ति को भी एकता-शक्ति के आगे झुकना ही पड़ता है।

Source: 'तोप', वीरेंद्र डंगवाल

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.