📚 CBSE Grade-10 Study Guide Open in the Study Guide single page app →
HomeHindi

Hindi — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
कई सालों से बड़े–बड़े बिल्डर समंदर को पीछे धकेल कर उसकी ज़मीन को हथिया रहे थे । बेचारा समंदर लगातार सिमटता जा रहा था । पहले उसने अपनी फैली हुई टाँगें समेटीं, थोड़ा सिमटकर बैठ गया । फिर जगह कम पड़ी तो उकड़ूँ बैठ गया । फिर खड़ा हो गया... जब खड़े रहने की जगह कम पड़ी तो उसे गुस्सा आ गया । जो जितना बड़ा होता है उसे उतना ही कम गुस्सा आता है । परंतु आता है तो रोकना मुश्किल हो जाता है, और यही हुआ, उसने एक रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाज़ों को उठाकर बच्चों की गेंद की तरह तीन दिशाओं में फेंक दिया । एक वर्ली के समंदर के किनारे पर आकर गिरा, दूसरा बांद्रा में कार्टर रोड के सामने औंधे मुँह और तीसरा गेट-वे-ऑफ इंडिया पर टूट-फूटकर सैलानियों का नज़ारा बना । बावजूद कोशिश, वे फिर से चलने-फिरने के काबिल नहीं हो सके ।
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (I) मनुष्य ने समुद्र के साथ क्या किया ? [1]
    1. (A) समुद्री ज़मीन पर कब्जा कर लिया ।
    2. (B) समुद्री जीव-जंतुओं का विनाश किया ।
    3. (C) समुद्र के सहारे व्यापार किया जाने लगा ।
    4. (D) समुद्री जल को पीने लायक बनाया ।
  2. (II) समुद्र की सहनशीलता ने कब जवाब दे दिया ? [1]
    1. (A) जबरन समेटने पर
    2. (B) मानव के दुरुपयोग पर
    3. (C) अपना अस्तित्व ही खतरे में आने पर
    4. (D) मानव द्वारा उसका पानी सुखाने पर
  3. (III) कॉलम–1 और कॉलम–2 को सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए : [1]
    1. (A) (1-iii), (2-ii), (3-i)
    2. (B) (1-ii), (2-iii), (3-i)
    3. (C) (1-ii), (2-i), (3-iii)
    4. (D) (1-iii), (2-i), (3-ii)
  4. (IV) बड़े-बड़े बिल्डर समुद्र की ज़मीन क्यों हथिया रहे हैं ? [1]
    1. (A) अपनी बढ़ती स्वार्थपरता के कारण
    2. (B) बढ़ती आबादी के लिए घर बनाने हेतु
    3. (C) समुद्र किनारे की ज़मीन सस्ती होने के कारण
    4. (D) सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र होने के कारण
  5. (V) कोशिश के बावजूद भी जहाज चलने-फिरने लायक क्यों नहीं हो सके ? [1]
    1. (A) पुराने होने के कारण कल-पुर्जे नहीं मिल रहे थे ।
    2. (B) उन्हें समुद्र में उतारना खतरनाक था ।
    3. (C) उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही थी ।
    4. (D) उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई थी ।
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/5/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(I) (A) समुद्री ज़मीन पर कब्जा कर लिया।

(II) (C) अपना अस्तित्व ही खतरे में आने पर

(III) (D) (1-iii), (2-i), (3-ii)

(IV) (A) अपनी बढ़ती स्वार्थपरता के कारण

(V) (D) उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई थी।

Source: गद्यांश (साबरमती के संत / अथवा संबंधित पाठ — समुद्र वर्णन अंश)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.