📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
दुनिया कैसे वजूद में आई? पहले क्या थी? किस बिंदु से इसकी यात्रा शुरू हुई? इन प्रश्नों के उत्तर विज्ञान अपनी तरह से देता है, धार्मिक ग्रंथ अपनी-अपनी तरह से। संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर दीजिए :
  1. (i) धरती के बारे में क्या कहा गया है? [1]
    1. A धरती मानव की है
    2. B धरती का अस्तित्व पहले से है
    3. C धरती सबकी साझी है
    4. D धरती सहनशीला है
  2. (ii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : पहले धरती पर प्रत्येक जीव-जन्तु अपना अधिकार समझते और मिलजुलकर रहते। कारण : 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना में विश्वास रखते थे। [1]
    1. A कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. B कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
    3. C कथन गलत है किंतु कारण सही है।
    4. D कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है।
  3. (iii) संयुक्त परिवारों की वर्तमान में क्या स्थिति है? [1]
    1. A एकल परिवारों में सिमटना
    2. B स्वार्थ का हावी होना
    3. C परस्पर मिलनसारिता
    4. D सभी एक-दूसरे के सहायक
  4. (iv) बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव हुआ : [1]
    1. A समुद्र को धकेलना शुरू हुआ
    2. B सब अपने लिए स्थान खोजने लगे
    3. C संसाधनों की खोज शुरू हुई
    4. D लूट-पाट बढ़ने लगी
  5. (v) कॉलम-1 और कॉलम-2 को सुमेलित करके सही उत्तर चुनिए : [1]
    1. A 1-II, 2-I, 3-III
    2. B 1-I, 2-III, 3-II
    3. C 1-II, 2-III, 3-I
    4. D 1-III, 2-I, 3-II
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/4/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding stimulus
Model Answer

(i) उत्तर : C — धरती सबकी साझी है

गद्यांश में कहा गया है कि धरती किसी एक की नहीं है — पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि सबकी इसमें बराबर की हिस्सेदारी है।

---

(ii) उत्तर : D — कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है।

गद्यांश में स्पष्ट है कि पहले पूरा संसार एक परिवार जैसा था, जो 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को ही दर्शाता है।

---

(iii) उत्तर : A — एकल परिवारों में सिमटना

गद्यांश के अनुसार पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे, किंतु अब जीवन छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में सिमट गया है।

---

(iv) उत्तर : A — समुद्र को धकेलना शुरू हुआ

गद्यांश में कहा गया है कि बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है।

---

(v) उत्तर : D — 1-III, 2-I, 3-II

---

Source: गद्यांश (अपठित गद्यांश)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.