Q1. [5]
मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया । जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मजे से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा । हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा । भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा । आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा । दिल मज़बूत था । अगर उन्होंने फिर मेरी फ़जीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया । मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ जाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था ।
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) 'मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया ।' – इस कथन में किस 'अंतर' की बात कही जा रही है ? [1]
- (A) आयु
- (B) कक्षा
- (C) अनुभव
- (D) कद-काठी
- (ii) बड़े भाई को आड़े हाथों लेने का विचार छोटे भाई के मन में क्यों आया ? [1]
- (A) बड़े भाई साहब के लगातार दो बार कक्षा में फ़ेल होने के कारण
- (B) बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण
- (C) खेलते-कूदते हुए भी कक्षा में अव्वल आने के कारण
- (D) अपने भीतर बढ़ते अभिमान और आत्मसम्मान के कारण
- (iii) प्रस्तुत गद्यांश की भाषा है : [1]
- (A) तत्सम शब्दावली से युक्त
- (B) लोकोक्तियों से युक्त
- (C) देशज शब्दावली से युक्त
- (D) मुहावरों से युक्त
- (iv) वार्षिक परीक्षा परिणाम का छोटे भाई पर क्या प्रभाव पड़ा ? इस प्रश्न का उत्तर उचित विकल्प का चयन कर दीजिए :
I. अपनी ही दृष्टि में अभिमान और सम्मान बढ़ने लगा ।
II. बड़े भाई को अपमानित करने की योजना बनाने लगा ।
III. बड़े भाई के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने लगा ।
IV. खेल-कूद में ज्यादा समय व्यतीत करने लगा । [1]
- (A) केवल I
- (B) I और II दोनों
- (C) I और IV दोनों
- (D) II और III दोनों
- (v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : बड़े भाई की फ़जीहत करने का विचार लेखक को लज्जास्पद लगा ।
कारण : वार्षिक परीक्षा में फेल होने के कारण वे दुखी और उदास थे । [1]
- (A) कथन ग़लत है, परन्तु कारण सही है ।
- (B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
- (C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
- (D) कथन सही है, परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/2/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus+chapter
Model Answer
(i) (B) कक्षा
(ii) (B) बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण
(iii) (D) मुहावरों से युक्त
(iv) (C) I और IV दोनों
(v) (C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Source: बड़े भाई साहब, खंड (2)
---
Explanation
- (i) 'अंतर' यहाँ कक्षा (दर्जे) का है — बड़े भाई फेल हुए, इसलिए दोनों के बीच दो साल की कक्षा का फ़र्क घटकर केवल दो साल रह गया।
- (ii) Option (B) सटीक है क्योंकि दोनों कारण एक साथ हैं — भाई का फेल होना और छोटे का अव्वल आना। Option (C) अधूरा है।
- (iii) गद्यांश में 'घाव पर नमक छिड़कना', 'खून जलाना', 'तीर मारना', 'आड़े हाथों लेना' — ये सब मुहावरे हैं।
- (iv) गद्यांश से स्पष्ट है: अभिमान/आत्मसम्मान बढ़ा (I) और खेलकूद में आज़ादी से शामिल होने लगा (IV)। भाई को अपमानित करने की योजना नहीं बनाई।
- (v) कथन और कारण दोनों गद्यांश में स्पष्ट हैं: भाई दुखी-उदास थे (कारण), इसीलिए घाव पर नमक छिड़कना लज्जास्पद लगा (कथन)।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to
Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website:
cbse.gov.in.