📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश, पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश । मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़, अवलोक रहा है बार-बार नीचे जल में निज महाकार, – जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल !
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए :
  1. (i) 'पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश' पंक्ति का अभिप्राय है : [1]
    1. A प्रकृति अपनी वेशभूषा बार-बार बदल रही है
    2. B पर्वतों पर बादल बार-बार रूप बदल रहे हैं
    3. C प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है
    4. D बादल बार-बार प्रकृति को नया रूप प्रदान कर रहे हैं
  2. (ii) पर्वतों की आँखें किसे कहा गया है ? [1]
    1. A दर्पण को
    2. B ताल को
    3. C पुष्पों को
    4. D मेखला को
  3. (iii) तालाब की समानता दर्पण से किस आधार पर की गई है ? [1]
    1. A रूपाकार
    2. B चमक
    3. C पारदर्शिता
    4. D स्वच्छता
  4. (iv) पर्वत ताल में क्या देख रहा है ? [1]
    1. A आकाश का प्रतिबिंब
    2. B रंग-बिरंगे पुष्प
    3. C अपना विशाल आकार
    4. D बादलों का सौंदर्य
  5. (v) प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने किसका वर्णन किया है ? [1]
    1. A वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा
    2. B वर्षा ऋतु में रंग-बिरंगे पुष्पों की सुंदरता
    3. C पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाने वाली वनस्पति
    4. D पर्वतों की तलहटी में पलने वाले तालाब
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/1/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:13 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) सही उत्तर: C — प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है।

(ii) सही उत्तर: C — पुष्पों को। ('सहस्र दृग-सुमन' में पर्वत के फूलों को उसकी हजारों आँखें कहा गया है।)

(iii) सही उत्तर: A — रूपाकार। (तालाब भी दर्पण की तरह समतल और विशाल फैला है, जिसमें पर्वत का प्रतिबिंब दिखता है।)

(iv) सही उत्तर: C — अपना विशाल आकार। (पर्वत बार-बार नीचे जल में 'निज महाकार' — अपना विशाल रूप — देख रहा है।)

(v) सही उत्तर: A — वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा।

Source: पर्वत प्रदेश में पावस, सुमित्रानंदन पंत

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.