सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,
नई दिल्ली।
विषय: विद्यालय में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं उन्नति/उत्थान, दसवीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ। आजकल विद्यार्थियों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। मार्शल आर्ट न केवल आत्मरक्षा सिखाता है, बल्कि इससे शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। यह अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि विद्यालय में ऐच्छिक विषय के रूप में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, ताकि इच्छुक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
उन्नति/उत्थान
दसवीं कक्षा, अनुक्रमांक — ___
दिनांक: ___
---