📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
कुछ समय बाद पासा गाँव में 'पशु-पर्व' का आयोजन हुआ । पशु-पर्व में हृष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है । वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं । बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है । शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे । धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए । तताँरा का मन कार्यक्रमों में तनिक न था । उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थीं । नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा । उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की । वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी । उसकी आँखें तरल थीं । होंठ काँप रहे थे । तताँरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी । तताँरा विह्वल हुआ । उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था । रोने की आवाज़ लगातार ऊँची होती जा रही थी । तताँरा किंकर्त्तव्यविमूढ़ था । वामीरो के रुदन के स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग-बबूला हो उठी । सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा ।
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) तताँरा किंकर्त्तव्यविमूढ़ क्यों हो गया ? [1]
    1. (A) उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या करना है ।
    2. (B) उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या नहीं करना है ।
    3. (C) वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे ।
    4. (D) वामीरो के ऊँचे स्वर में रोने से वह डर गया था ।
  2. (ii) वामीरो किस बात से डरी हुई थी ? [1]
    1. (A) सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के भय से
    2. (B) तताँरा द्वारा अपमानित किए जाने के भय से
    3. (C) शक्ति-प्रदर्शन में असफल होने के भय से
    4. (D) शक्ति-प्रदर्शन में तताँरा की असफलता के भय से
  3. (iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : तत्कालीन समाज में पशु-पर्व जैसे आयोजन आपस में मिलने-जुलने का एक महत्त्वपूर्ण साधन थे । कारण : पशु-पर्व का आयोजन पासा गाँव की सर्वश्रेष्ठता को सिद्ध करने के लिए किया गया था । [1]
    1. (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
    2. (B) कथन गलत है, लेकिन कारण सही है ।
    3. (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
    4. (D) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है ।
  4. (iv) पशु-पर्व में किस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता था ? [1]
    1. (A) युवाओं की शक्ति परीक्षा
    2. (B) सामूहिक भोज का आयोजन
    3. (C) हृष्ट-पुष्ट पशुओं का प्रदर्शन
    4. (D) नृत्य-संगीत की प्रतियोगिता
  5. (v) 'सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा ।' वाक्य में 'उसे' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ? [1]
    1. (A) वामीरो
    2. (B) तताँरा
    3. (C) वामीरो की माँ
    4. (D) तताँरा की माँ
Previously asked in CBSE board exam
2026 4/3/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:14 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (C) वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे ।

(ii) (A) सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के भय से
(वामीरो 'भयवश' सामने आने में झिझक रही थी — सार्वजनिक पर्व में उसकी स्थिति अपमानजनक हो सकती थी।)

(iii) (D) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है ।
(पशु-पर्व में सभी गाँवों के लोग हिस्सा लेते थे — यह मेल-मिलाप का साधन था, न कि केवल पासा गाँव की श्रेष्ठता सिद्ध करने का।)

(iv) (D) नृत्य-संगीत की प्रतियोगिता
(गद्यांश में नृत्य-संगीत और भोजन के आयोजन का उल्लेख है, परन्तु 'नृत्य-संगीत की प्रतियोगिता' का कोई उल्लेख नहीं है।)

(v) (C) वामीरो की माँ

Source: तताँरा-वामीरो कथा, गद्यांश

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.