Q1. [5]
बड़े बाज़ार के प्रायः मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था और कई मकान तो ऐसे सजाए गए थे कि ऐसा मालूम होता था कि मानो स्वतंत्रता मिल गई हो । कलकत्ते के प्रत्येक भाग में ही झंडे लगाए गए थे । जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे, उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी । लोगों का कहना था कि ऐसी सजावट पहले नहीं हुई । पुलिस भी अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी । मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट प्रत्येक मोड़ पर तैनात थे । कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं । घुड़सवारों का प्रबंध था । कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नहीं थी, सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था । बड़े-बड़े पार्कों तथा मैदानों को पुलिस ने सवेरे से ही घेर लिया था । मोनुमेंट के नीचे जहाँ शाम को सभा होने वाली थी उस जगह को तो भोर में छह बजे से ही पुलिस ने बड़ी संख्या में घेर लिया था ।
पठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) घुड़सवारों का प्रबंध किसकी ओर से किया गया था ? [1]
- (a) पुलिस प्रशासन
- (b) कांग्रेस कौंसिल
- (c) स्थानीय समिति
- (d) केन्द्र सरकार
- (ii) बड़े बाज़ार के मकानों को सजाने और उन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का क्या कारण था ? [1]
- (a) स्वतंत्रता प्राप्ति की खुशी मनाना
- (b) स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाँठ मनाना
- (c) लोगों में उत्साह और नवीनता का संचार करना
- (d) लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना
- (iii) शहर में कहीं भी ट्रैफ़िक पुलिस क्यों नहीं थी ? [1]
- (a) ट्रैफ़िक पुलिस गश्त के काम में लगी थी ।
- (b) उस दिन शहर में कोई ट्रैफ़िक नहीं था ।
- (c) ट्रैफ़िक पुलिस आज़ादी का उत्सव मना रही थी ।
- (d) ट्रैफ़िक पुलिस को निरस्त कर दिया गया था ।
- (iv) शहर के प्रत्येक मोड़ पर मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट क्यों तैनात थे ? [1]
- (a) कार्यक्रम के दौरान होने वाली हिंसा को रोकने के लिए
- (b) सरकारी आदेशानुसार कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए
- (c) शाम को होने वाली सभा का प्रबंध करने के लिए
- (d) शाम को होने वाली सभा में सम्मिलित होने के लिए
- (v) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए ।
कथन (A): पुलिस ने बड़ी संख्या में पार्कों तथा मैदानों को घेर लिया था ।
कारण (R): पुलिस अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी । [1]
- (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
- (b) कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
- (c) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
- (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/2/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:19 · grounding stimulus
Model Answer
(i) (a) पुलिस प्रशासन
(ii) (c) लोगों में उत्साह और नवीनता का संचार करना
(iii) (a) ट्रैफ़िक पुलिस गश्त के काम में लगी थी ।
(iv) (b) सरकारी आदेशानुसार कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए
(v) (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
Source: डायरी का एक पन्ना, स्पर्श भाग-2
---
Explanation
- (i) गद्यांश में पुलिस की व्यवस्था का वर्णन है — घुड़सवार, गोरखे, सारजेंट सब पुलिस प्रशासन की ओर से तैनात थे।
- (ii) गद्यांश में "मानो स्वतंत्रता मिल गई हो" और "उत्साह और नवीनता" ये शब्द संकेत देते हैं कि उद्देश्य उत्साह एवं नवीनता का संचार था, न कि वास्तविक स्वतंत्रता की खुशी।
- (iii) गद्यांश में स्पष्ट लिखा है — "सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था", इसीलिए ट्रैफ़िक पुलिस नहीं थी।
- (iv) अंग्रेज़ सरकार ने सभा और प्रदर्शन रोकने हेतु पुलिस तैनात की थी, जो सरकारी आदेश का पालन था।
- (v) दोनों कथन गद्यांश से सिद्ध होते हैं और R, A का कारण बनता है।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website:
cbse.gov.in.