📚 CBSE Grade-10 Study Guide Open in the Study Guide single page app →
HomeHindi

Hindi — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
देश के एक प्रसिद्ध आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग ने 660 बच्चों का दो साल तक गहन अध्ययन किया है । इस अध्ययन में पाँच साल तक के बच्चों को शामिल किया गया था । पता चला कि ये बच्चे एक घंटा से भी अधिक समय मोबाइल पर बिताते हैं । मोबाइल और टीवी का कुल समय पाँच घंटे निकला । यही नहीं, इनके माता-पिता भी लगभग साढ़े छह घंटे विभिन्न गैजेट्स पर बिताते हैं । इसी अध्ययन में यह भी पाया गया कि 60 प्रतिशत बच्चे सोने से पहले इन उपकरणों के इस्तेमाल के आदी हो चले हैं । यह भी एक तरह का नशा ही है, जिस पर अगर समय रहते ध्यान न दिया गया तो यह आदत आने वाली पीढ़ियों के लिए भारी मुसीबत बन सकती है । विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्पष्ट सलाह है कि दो साल तक के बच्चों के हाथों में गैजेट्स या इलैक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं देने चाहिए । यहाँ तक कि पाँच साल की उम्र में भी इनका 'स्क्रीन टाइम' एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए । लेकिन संपन्न होते घरों में यह देखने को मिलता है कि इसे वे अपनी हैसियत से जोड़ने लगे हैं । ऐसा करते हुए वे भूल जाते हैं कि वे अपने बच्चों का आज ही नहीं, भविष्य भी बिगाड़ रहे हैं ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) निम्नलिखित में से किस कथन को गद्यांश की सीख के आधार के रूप में कहा जा सकता है ? [1]
    1. (a) इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।
    2. (b) इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करना चाहिए ।
    3. (c) इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों को हैसियत से नहीं जोड़ना चाहिए ।
    4. (d) इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का आदी नहीं होना चाहिए ।
  2. (ii) माता-पिता की कौन-सी प्रवृत्ति उनके बच्चों के लिए अनुचित है ? [1]
    1. (a) उनका बहुत अधिक साधन-संपन्न होना ।
    2. (b) उनका बहुत अधिक शिक्षा संपन्न होना ।
    3. (c) गैजेट्स को अपनी हैसियत से जोड़ना ।
    4. (d) हैसियत के अनुरूप गैजेट्स न खरीदना ।
  3. (iii) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (क) सोने से पूर्व गैजेट्स के उपयोग से अच्छी नींद आती है । (ख) आजकल के अभिभावक गैजेट्स को अपनी हैसियत का आधार मानते हैं । (ग) वर्तमान में गैजेट्स का उपयोग एक नशे के समान हो गया है । (घ) गैजेट्स का अनियंत्रित इस्तेमाल बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन गद्यांश के आधार पर सही हैं ? [1]
    1. (a) (क) और (घ)
    2. (b) (ख) और (ग)
    3. (c) (क), (ख) और (ग)
    4. (d) (ख), (ग) और (घ)
  4. (iv) गद्यांश के आधार पर छोटे बच्चों के हाथों में इलैक्ट्रॉनिक उपकरण दिए जाने का कारण है : [1]
    1. (a) बच्चों की जिद
    2. (b) समय की माँग
    3. (c) संपन्नता का दिखावा
    4. (d) बच्चों के लिए समय का अभाव
  5. (v) 'स्क्रीन टाइम' से क्या आशय है ? [1]
    1. (a) सिर्फ मोबाइल पर बिताया गया समय
    2. (b) सिर्फ टीवी पर बिताया गया समय
    3. (c) सिर्फ लैपटॉप पर बिताया गया समय
    4. (d) उपर्युक्त तीनों पर बिताया गया समय
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/2/1 Q2
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 07:21 · grounding stimulus
Model Answer

(i) (b) इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करना चाहिए।

(ii) (c) गैजेट्स को अपनी हैसियत से जोड़ना।

(iii) (d) (ख), (ग) और (घ)
(कथन (क) गलत है क्योंकि गद्यांश के अनुसार सोने से पहले गैजेट्स का उपयोग एक नशे के समान है, इससे अच्छी नींद नहीं आती।)

(iv) (c) संपन्नता का दिखावा

(v) (d) उपर्युक्त तीनों पर बिताया गया समय
('स्क्रीन टाइम' का आशय किसी भी इलैक्ट्रॉनिक स्क्रीन — मोबाइल, टीवी, लैपटॉप — पर बिताए गए कुल समय से है।)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.