Q1. [5]
मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात । पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती । मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के हलके-हलके झोंके, फुटबाल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वॉलीबाल की वह तेज़ी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मैं सब कुछ भूल जाता । वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिल जाता । मैं उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो । उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले । हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती । फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था ।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए :
- (i) लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि टाइम-टेबिल बनाना और उस पर अमल करना अलग-अलग बातें हैं ? [1]
- (A) टाइम-टेबिल बनाना सरल कार्य नहीं है और उस पर अमल करना उससे भी कठिन है ।
- (B) टाइम-टेबिल तो सब बना लेते हैं लेकिन उसके अनुरूप दिनचर्या निर्वाह सबके बस का नहीं ।
- (C) टाइम-टेबिल बनाने में पेन ही उठाना होता है अमल करने में मन-मस्तिष्क लगाना होता है ।
- (D) टाइम-टेबिल के अनुरूप कार्य करने में बहुत कठिनाई होती है ।
- (ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : मैदान में पहुँचते ही छोटा भाई सब कुछ भूल जाता । कारण : खेल का मैदान, वहाँ की हरियाली, हवा और स्वच्छंदता छोटे भाई को अपने आगोश में समेट लेती । [1]
- (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
- (B) कथन सही है, लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
- (C) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है ।
- (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
- (iii) भाई साहब को छोटे भाई को उपदेश देने का मौका मिल जाता, जब : [1]
- (A) छोटा भाई टाइम-टेबिल बना लेता ।
- (B) वह टाइम-टेबिल के अनुसार चलता ।
- (C) टाइम-टेबिल-पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता ।
- (D) पढ़ाई के लिए बैठता और नहीं पढ़ता ।
- (iv) छोटा भाई अपने बड़े भाई से दूर रहने का प्रयास क्यों करता है ? [1]
- (A) बड़े भाई की डाँट-डपट के कारण
- (B) बड़े भाई साहब के फेल होने के कारण
- (C) प्रधानाचार्य की शिकायत के कारण
- (D) दोनों भाइयों का एक ही कक्षा में होने के कारण
- (v) गद्यांश के संदर्भ में स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-I: 1. सिर पर नंगी तलवार लटकी रहती । 2. नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिलता । 3. मोह-माया का बंधन
स्तंभ-II: (I) खेलकूद से प्रेम (II) कथानायक (III) बड़े भाई साहब [1]
- (A) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
- (B) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
- (C) 1-(III), 2-(II), 3-(I)
- (D) 1-(I), 2-(III), 3-(II)
Previously asked in CBSE board exam
2024 4/5/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus
Model Answer
(i) उत्तर: (B) टाइम-टेबिल तो सब बना लेते हैं लेकिन उसके अनुरूप दिनचर्या निर्वाह सबके बस का नहीं।
(ii) उत्तर: (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(iii) उत्तर: (C) टाइम-टेबिल-पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता।
(iv) उत्तर: (A) बड़े भाई की डाँट-डपट के कारण।
(v) उत्तर: (B) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
- सिर पर नंगी तलवार लटकी रहती → कथानायक (छोटे भाई को हमेशा भाई साहब का डर रहता था)
- नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिलता → बड़े भाई साहब (खेलकूद देखकर वे उपदेश देते)
- मोह-माया का बंधन → खेलकूद से प्रेम (डाँट खाकर भी खेल न छोड़ पाना)
Source: बड़े भाई साहब, मुंशी प्रेमचंद, क्षितिज भाग-2
---
Explanation
- (i) Option B सही है क्योंकि गद्यांश में स्पष्ट है कि पहले ही दिन टाइम-टेबिल की अवहेलना हो जाती है — बनाना आसान है, पालन करना कठिन।
- (ii) दोनों कथन और कारण गद्यांश से सीधे सिद्ध होते हैं।
- (iii) जब छोटा भाई टाइम-टेबिल व पुस्तकों को भूलकर खेलने चला जाता, तभी भाई साहब को मौका मिलता।
- (iv) गद्यांश में स्पष्ट है — "नसीहत और फ़ज़ीहत," "फटकार और घुड़कियाँ" — इसीलिए छोटा भाई दूर रहता था।
- (v) सुमेलन में ध्यान दें: "नंगी तलवार" छोटे भाई (कथानायक) को लगती थी; "नसीहत" बड़े भाई साहब देते थे; "मोह-माया" खेलकूद के प्रेम का प्रतीक है।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website:
cbse.gov.in.