📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
उसी उदार की कथा सरस्वती बखानती, उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती । उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कूजती; तथा उसी उदार को समस्त सृष्टि पूजती । अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) पद्यांश के अनुसार उदार किसे माना गया है ? [1]
    1. (A) सभ्य व्यक्ति
    2. (B) परोपकारी व्यक्ति
    3. (C) प्रसिद्ध व्यक्ति
    4. (D) मिलनसार व्यक्ति
  2. (ii) देवी सरस्वती किसका गुणगान करती है ? [1]
    1. (A) संगीत का
    2. (B) गायकों का
    3. (C) सहृदयी का
    4. (D) ज्ञानी का
  3. (iii) उदार के प्रति धरती का भाव है : [1]
    1. (A) संवेदनशीलता
    2. (B) प्रेम
    3. (C) मित्रता
    4. (D) कृतज्ञता
  4. (iv) रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए : सब जगह अपने लिए न जीकर दूसरों के लिए जीने वालों की _________ गूँजती है । [1]
    1. (A) चहलपहल
    2. (B) कीर्ति
    3. (C) रौनक
    4. (D) अखंडता
  5. (v) "अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे" — पंक्ति का भाव है : [1]
    1. (A) वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का प्रसार करना
    2. (B) आध्यात्मिक विचारों को विश्व में प्रसारित करना
    3. (C) परमात्मा की अखंडता का उल्लेख करना
    4. (D) आत्मा को परमात्मा का अंश बताना
Previously asked in CBSE board exam
2024 4/5/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:14 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (B) परोपकारी व्यक्ति

(ii) (C) सहृदयी का

(iii) (D) कृतज्ञता

(iv) (B) कीर्ति

(v) (A) वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का प्रसार करना

Source: मनुष्यता, स्पर्श (काव्य-खंड)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.