Q1. [5]
संबंधों के मामले में सलाह देने वाले पेशेवरों का भी यह मानना रहा है कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनको आप जरा-से यत्न से रखें और समुचित मान-सम्मान दें तो हमारी खुशी का कारण बन सकते हैं । अपने निकट के रिश्तों या आत्मीय रिश्तों में सहयोग और सम्मान का भाव संबंधों को न सिर्फ प्रगाढ़ बनाता है, बल्कि दुख-सुख में एक सुंदर सहयोग का तंत्र भी बन सकता है । इनका साथ मन को आंतरिक संतोष और शांति भी देता है । इसलिए समय-समय पर किसी त्योहार के बहाने या जन्मदिन के समारोह के बहाने इनसे मेलजोल बनाए रखना चाहिए और आने वाले रिश्तेदारों को समुचित सम्मान देना चाहिए । जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में परिवार, रिश्तेदार ही तो हमारी सबसे बड़ी ताकत होते हैं जो परेशानियों में हमारी हिम्मत बढ़ाते हैं । मुसीबतों में हमारा समर्थन करते हैं और खुशियों को सौ गुना बढ़ा देते हैं । अकेले रहने वाला इंसान हमेशा चिंताग्रस्त रहता है । उसके पास अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए, उन्हें सँभालने के लिए कोई अपना नहीं होता । रिश्तेदारों के बीच रहकर ही व्यक्ति आपसी प्रेम के महत्त्व को, अपनी जिम्मेदारी को समझता है और मुसीबत में पड़े दूसरे लोगों की मदद करता है । इसलिए छोटी-छोटी बातों में रिश्तेदारों की अनदेखी करना, उनसे किनारा करना उचित नहीं है ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) खुशी पाई जा सकती है यदि : [1]
- (A) रिश्तों के मामले में पेशेवरों की सलाह मानें
- (B) रिश्तों को प्रेमपूर्वक समुचित मान-सम्मान से बनाए रखें
- (C) जो रिश्ते बोझ हैं उन्हें भी समझाकर अपने मन के अनुसार ढालें
- (D) दोस्तों के साथ अधिक-से-अधिक समय बिताएँ
- (ii) संबंधों में परस्पर सहयोग और सम्मान का भाव किस कार्य की पूर्ति करता है ? I. रिश्तों को घनिष्ठ बनाता है II. बेहतरीन सहयोग का तंत्र बनता है III. अड़ोस-पड़ोस भी आपकी मदद करता है IV. ज्यादा लोग आपका ध्यान रखते हैं [1]
- (A) I, IV
- (B) II, III
- (C) III, IV
- (D) I, II
- (iii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर, सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : समय-समय पर अपने सगे-संबंधियों से त्योहार, जन्मदिन या अन्य समारोह के बहाने मिलते रहना चाहिए । कारण : ये मिलन मन को संतोष और शांति देते हैं । [1]
- (A) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है ।
- (B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
- (C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
- (D) कथन सही है, लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
- (iv) जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में संबंधी हमारी सबसे बड़ी ताकत क्यों हैं ? [1]
- (A) संकटों में समर्थन और सहयोग के लिए
- (B) समाज में अपनी ताकत दिखाने के लिए
- (C) अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से समझने के लिए
- (D) सुख-दुख में सच्चे हृदय से साथ देने के लिए
- (v) निम्नलिखित कथनों में गद्यांश के विचारों से कौन-सा/से विचार मेल खाते हैं ? उचित विकल्प का चयन करके लिखिए : I. आत्मीय रिश्तेदार सुख-दुख के सच्चे साथी होते हैं । II. अकेला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता । III. रिश्तेदारों से त्योहारों के अवसर पर ही मिलना चाहिए । IV. रिश्तेदार सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करना सिखाते हैं । [1]
- (A) केवल I
- (B) I और III
- (C) II और IV
- (D) I और IV
Previously asked in CBSE board exam
2024 4/5/1 Q1
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 07:20 · grounding stimulus
Model Answer
(i) (B) रिश्तों को प्रेमपूर्वक समुचित मान-सम्मान से बनाए रखें
(ii) (D) I, II
(iii) (C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(iv) (A) संकटों में समर्थन और सहयोग के लिए
(v) (D) I और IV
---
Explanation
- (i): गद्यांश स्पष्ट करता है कि जरा-से यत्न और समुचित मान-सम्मान से रिश्ते खुशी का कारण बनते हैं — विकल्प (B) सीधे इसी बात से मेल खाता है।
- (ii): गद्यांश में केवल दो बातें कही गई हैं — रिश्ते प्रगाढ़ (घनिष्ठ) होते हैं (I) और सहयोग का तंत्र बनता है (II)। अड़ोस-पड़ोस या अधिक लोगों का उल्लेख नहीं है।
- (iii): गद्यांश में त्योहार/जन्मदिन पर मिलने की बात भी है और मन को संतोष-शांति मिलने की बात भी — दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iv): गद्यांश कहता है रिश्तेदार परेशानियों में हिम्मत बढ़ाते हैं, मुसीबतों में समर्थन करते हैं — विकल्प (A) सबसे सटीक है। (D) आंशिक सही है पर (A) अधिक व्यापक रूप से गद्यांश से मेल खाता है।
- (v): कथन I सीधे गद्यांश से है; कथन IV — रिश्तेदारों के बीच रहकर जिम्मेदारी समझना — भी गद्यांश में है। II और III गद्यांश के विचारों से मेल नहीं खाते।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website:
cbse.gov.in.