Q1. [7]
फ्रैंकलिन का प्रसिद्ध कथन है – 'वक्त को बरबाद न करो क्योंकि जीवन इसी से बना है ।' समय ही जीवन है । जो अवसरों और संभावनाओं से भरा हुआ है ।
जो बुद्धिमानी से इसका उपयोग करते हैं, वे सफलता की नींव रखते हैं, जबकि समय को व्यर्थ करने वाले अधूरे कार्यों और अपूर्ण लक्ष्यों के साथ रह जाते हैं । शास्त्रों में कहा गया है, 'एक-एक पैसे को जोड़कर कोई धनी बनता है, और एक-एक क्षण का उपयोग करके कोई विद्वान ।' समय वास्तव में सीमित संसाधन है । जब हम किसी एक चीज के लिए 'हाँ' कहते हैं, तो किसी दूसरी चीज के लिए 'ना' कह रहे होते हैं ।
प्राचीन ज्ञान भी यही सिखाता है । अवसर को समय रहते पहचानो और उसका सदुपयोग करो । मानव जीवन एक दुर्लभ उपहार है । यही जीवन हमें विवेक देता है, जो लाभकारी और सुखद के बीच अंतर करने में सक्षम बनाता है । इसलिए हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है । जैसे विद्यार्थी परीक्षा के आने के ठीक पहले समय को अच्छी तरह समझकर पूरी निष्ठा से पढ़ाई करते हैं, वैसे ही हमें भी जीवन के हर क्षण को उद्देश्यपूर्ण बनाना चाहिए ।
हम अकसर कहते हैं, 'काश मेरे पास और समय होता ।' यह सोच हमें थकान और असंतोष की ओर ले जाती है । साथ ही, हम एक तरह की नकारात्मकता से घिर जाते हैं । सच यह है कि हम सबको समान 24 घंटे मिलते हैं । फ़र्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि हम उनका उपयोग कैसे करते हैं ।
विद्वानों ने सिखाया कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अपने समय को केवल सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में निवेश करते हैं । प्रकृति हमें हर दिन समय का समान उपहार देती है । समय की कद्र कीजिए, घड़ी की सूइयों की फुसफुसाहट को सुनिए और उसके संकेतों को समझिए । जो लोग हर क्षण को सार्थक बनाते हैं, वे ही जीवन में संतोष और सफलता का सच्चा संतुलन पाते हैं ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
- (i) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन : समय के सदुपयोग का सफलता से गहरा नाता है ।
कारण : सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अपने समय को सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में निवेश करते हैं । [1]
- (A) कथन सही है, लेकिन कारण गलत है ।
- (B) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
- (C) कथन गलत है और कारण सही है ।
- (D) कथन और कारण दोनों गलत हैं ।
- (ii) गद्यांश के आधार पर लिखिए कि जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते हैं, उनका जीवन कैसा होता है ?
(I) सफल
(II) व्यस्त
(III) सार्थक
(IV) अनियमित [1]
- (A) केवल विकल्प (I) सही है ।
- (B) (II) और (III) सही हैं ।
- (C) (I), (II) और (III) सही हैं ।
- (D) (I) और (III) सही हैं ।
- (iii) 'काश मेरे पास और समय होता ।' ऐसी सोच किस प्रकार के व्यक्तियों की होती है ? [1]
- (A) अकर्मण्य और आलसी लोगों की
- (B) भाग्यवादी लोगों की
- (C) समय की कद्र करने वालों की
- (D) परिश्रमी लोगों की
- (iv) समय को व्यर्थ गँवाने के क्या परिणाम होते हैं ? [2]
- (v) हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग क्यों आवश्यक है ? [2]
Previously asked in CBSE board exam
2026 4/4/1 Q2
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 07:20 · grounding stimulus
Model Answer
(i) (B) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(ii) (D) (I) और (III) सही हैं।
(iii) (A) अकर्मण्य और आलसी लोगों की
(iv) गद्यांश के अनुसार, समय को व्यर्थ गँवाने वाले लोगों के कार्य अधूरे रह जाते हैं और उनके लक्ष्य अपूर्ण रहते हैं। वे जीवन में सफलता की नींव नहीं रख पाते। ऐसे लोग 'काश मेरे पास और समय होता' जैसी सोच रखते हैं, जिससे उनमें थकान, असंतोष और नकारात्मकता आ जाती है। अंततः वे संतोष और सफलता के सच्चे संतुलन से वंचित रह जाते हैं।
(v) हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग इसलिए आवश्यक है क्योंकि मानव जीवन एक दुर्लभ उपहार है। यह जीवन हमें विवेक देता है जो लाभकारी और सुखद के बीच अंतर करने में सक्षम बनाता है। समय एक सीमित संसाधन है, अतः प्रत्येक क्षण को उद्देश्यपूर्ण बनाना जरूरी है ताकि जीवन में सफलता और संतोष दोनों प्राप्त हो सकें।
---
Explanation
- (i): दोनों कथन गद्यांश के अंतिम अनुच्छेद से सीधे समर्थित हैं, इसलिए (B) सही है।
- (ii): गद्यांश में 'व्यस्त' (busy) का कोई उल्लेख नहीं है; 'सफल' और 'सार्थक' दोनों का स्पष्ट उल्लेख है। 'अनियमित' भी नहीं है।
- (iii): गद्यांश में यह सोच थकान, असंतोष और नकारात्मकता से जोड़ी गई है — यह उन लोगों की सोच है जो समय का सदुपयोग नहीं करते, अर्थात् अकर्मण्य।
- (iv)–(v): उत्तर सीधे गद्यांश के शब्दों/भावों पर आधारित रखें। परीक्षक देखते हैं कि विद्यार्थी ने गद्यांश से ही उत्तर उठाया है, बाहरी जानकारी नहीं जोड़ी।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to
Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website:
cbse.gov.in.