📚 CBSE Grade-10 Study Guide
HomeHindi — Course B (085)

Hindi — Course B (085) — CBSE Class 10 board question

Q1. [7]
विश्व में जल-संकट बड़ी समस्या बन चुकी है । इससे हर साल करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं । गर्मियों में यह संकट और बढ़ जाता है । गाँवों से महानगरों तक पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने लगती है । यह संकट न केवल ग्रामीण और शहरी आबादी के लिए गंभीर चुनौती है बल्कि कृषि पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ रहा है । लगातार गिरता भू-जल स्तर, जल संसाधनों की बर्बादी, बढ़ती जनसंख्या और जलवायु परिवर्तन इस संकट को और विकराल बना रहे हैं । अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है । जल-संकट गहराने के कई कारण हैं । हमें पता है कि पानी सीमित है, फिर भी उसे बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ बहा रहे हैं । विश्व की तेजी से बढ़ती आबादी के कारण पानी की माँग बढ़ती जा रही है लेकिन जल संसाधनों का उतनी ही अधिक तेजी से क्षय हो रहा है । कृषि, उद्योग और घरेलू उपयोग के लिए भू-जल का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, जिससे भू-जल का स्तर गिरता जा रहा है । नदियों, झीलों और भू-जल में औद्योगिक कचरे, रसायनों और प्लास्टिक के बढ़ते स्तर के कारण पीने योग्य पानी की लगातार कमी आ रही है ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
  1. (i) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : भूमिगत जल के प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है । कारण : जल के विविध स्रोतों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । [1]
    1. (A) कथन और कारण दोनों गलत हैं ।
    2. (B) कथन सही है, किंतु कारण गलत है ।
    3. (C) कथन गलत है, किंतु कारण सही है ।
    4. (D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
  2. (ii) विश्व में पानी की माँग दिनोंदिन क्यों बढ़ रही है [1]
    1. (A) जलवायु परिवर्तन के कारण
    2. (B) भू-जल के गिरते स्तर के कारण
    3. (C) कृषि योग्य भूमि के विस्तार के कारण
    4. (D) बढ़ती हुई आबादी के कारण
  3. (iii) जल-संकट गहराने के प्रमुख कारण नहीं हैं । [1]
    1. (A) लगातार गिरता भू-जल स्तर
    2. (B) लगातार बढ़ती जनसंख्या
    3. (C) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग
    4. (D) जल संरक्षण के अनुपयुक्त उपाय
  4. (iv) 'पानी को बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ कर रहे हैं ।' कथन – का आशय स्पष्ट कीजिए । [2]
  5. (v) पेय जल की उपलब्धता में निरंतर गिरावट क्यों आ रही है ? [2]
Previously asked in CBSE board exam
2026 4/4/1 Q1
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 07:20 · grounding stimulus
Model Answer

(i) (B) कथन सही है, किंतु कारण गलत है ।

(गद्यांश के अनुसार नदियों, झीलों और भू-जल में औद्योगिक कचरे व रसायनों से प्रदूषण बढ़ा है; जल स्रोतों को संरक्षित रखने के प्रयास नहीं, बल्कि उनका दोहन हो रहा है ।)

---

(ii) (D) बढ़ती हुई आबादी के कारण

---

(iii) (C) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग

---

(iv) इस कथन का आशय है कि मनुष्य जानता है कि जल एक सीमित और अमूल्य संसाधन है, फिर भी वह उसे संरक्षित करने के बजाए बर्बाद करता रहता है । दैनिक जीवन में पानी की अनावश्यक बर्बादी हो रही है, जो जल-संकट को और गहरा करती है ।

---

(v) गद्यांश के अनुसार, नदियों, झीलों और भू-जल में औद्योगिक कचरे, रसायनों और प्लास्टिक के बढ़ते स्तर के कारण पानी प्रदूषित होता जा रहा है, जिससे पीने योग्य पानी की मात्रा निरंतर घट रही है । इसके साथ ही कृषि, उद्योग और घरेलू उपयोग के लिए भू-जल का अत्यधिक दोहन भी पेय जल की उपलब्धता कम करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है ।

Source: गद्यांश (जल-संकट), अनुच्छेद 1 और 2

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.