📚 CBSE Grade-10 Study Guide
Download↓ Question paper (PDF)↓ Answer key (PDF)↓ Question paper + answer key (PDF)
CBSE Class X
Hindi — Course B (085)
Question Paper
From previous CBSE Board Exam questions
Code: G8BVGNQuestions: 18Maximum Marks: 57Generated: 2026-06-15 13:05
Selections used
SourcePrevious-year board
SubjectHindi — Course B (085)
Lessonsप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
Year2022-2026
Questions selected18
Composition — Types: 10 Short · 6 reading_comprehension · 2 MCQ
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, find the actual CBSE question paper on the CBSE website: cbse.gov.in.
Q1. [3]
'कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं बनती।' अपने आसपास से कोई उदाहरण देकर इस तथ्य की पुष्टि कीजिए।
Previously asked in: 2025 4/4/1 Q11 (ii)
Q2. [3]
'बड़े भाई साहब' कहानी में आपने पढ़ा कि छोटा भाई कक्षा में अव्वल दर्जे से पास हो रहा था और बड़े भाई साहब असफल, फिर भी वह बड़े भाई की नज़रों से बचकर अपने खेल संबंधी शौक पूरे करता था । इसके पीछे क्या कारण रहे होंगे ?
Previously asked in: 2023 4/6/1 Q11 (ग)
Q3. [3]
'बड़े भाई साहब' कहानी के अनुसार एक जमाना था कि लोग आठवाँ दरजा पास करके नायक तहसीलदार हो जाते थे, वर्तमान में क्या स्थिति है और इसके क्या कारण हैं ?
Previously asked in: 2024 4/3/1 Q11 (क)
Q4. [1]
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए : 'बड़े भाई साहब' पाठ के कथानायक के आँसू बहाने का कारण है –
  1. A आगे की कक्षा की कठिन पढ़ाई का डर
  2. B बड़े भाई साहब की डाँट-फटकार
  3. C अम्मा-बाबा की याद आना
  4. D अध्यापकों की डाँट-फटकार
Previously asked in: 2024 4/2/1 Q10 (ii)
Q5. [5]
मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात । पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती । मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के हलके-हलके झोंके, फुटबाल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वॉलीबाल की वह तेज़ी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मैं सब कुछ भूल जाता । वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिल जाता । मैं उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो । उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले । हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती । फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था ।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए :
  1. (i) लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि टाइम-टेबिल बनाना और उस पर अमल करना अलग-अलग बातें हैं ? [1]
    1. (A) टाइम-टेबिल बनाना सरल कार्य नहीं है और उस पर अमल करना उससे भी कठिन है ।
    2. (B) टाइम-टेबिल तो सब बना लेते हैं लेकिन उसके अनुरूप दिनचर्या निर्वाह सबके बस का नहीं ।
    3. (C) टाइम-टेबिल बनाने में पेन ही उठाना होता है अमल करने में मन-मस्तिष्क लगाना होता है ।
    4. (D) टाइम-टेबिल के अनुरूप कार्य करने में बहुत कठिनाई होती है ।
  2. (ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : मैदान में पहुँचते ही छोटा भाई सब कुछ भूल जाता । कारण : खेल का मैदान, वहाँ की हरियाली, हवा और स्वच्छंदता छोटे भाई को अपने आगोश में समेट लेती । [1]
    1. (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
    2. (B) कथन सही है, लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
    3. (C) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है ।
    4. (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
  3. (iii) भाई साहब को छोटे भाई को उपदेश देने का मौका मिल जाता, जब : [1]
    1. (A) छोटा भाई टाइम-टेबिल बना लेता ।
    2. (B) वह टाइम-टेबिल के अनुसार चलता ।
    3. (C) टाइम-टेबिल-पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता ।
    4. (D) पढ़ाई के लिए बैठता और नहीं पढ़ता ।
  4. (iv) छोटा भाई अपने बड़े भाई से दूर रहने का प्रयास क्यों करता है ? [1]
    1. (A) बड़े भाई की डाँट-डपट के कारण
    2. (B) बड़े भाई साहब के फेल होने के कारण
    3. (C) प्रधानाचार्य की शिकायत के कारण
    4. (D) दोनों भाइयों का एक ही कक्षा में होने के कारण
  5. (v) गद्यांश के संदर्भ में स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए : स्तंभ-I: 1. सिर पर नंगी तलवार लटकी रहती । 2. नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिलता । 3. मोह-माया का बंधन स्तंभ-II: (I) खेलकूद से प्रेम (II) कथानायक (III) बड़े भाई साहब [1]
    1. (A) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
    2. (B) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
    3. (C) 1-(III), 2-(II), 3-(I)
    4. (D) 1-(I), 2-(III), 3-(II)
Previously asked in: 2024 4/5/1 Q9
Q6. [3]
खेलों में रुचि होते हुए भी बड़े भाई साहब अपने शौक को पूरा क्यों नहीं कर पाते थे ?
Previously asked in: 2023 4/1/1 Q11 (ग)
Q7. [1]
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कर लिखिए : बड़े भाई साहब को लेखक की निगरानी का पूरा और जन्मसिद्ध अधिकार क्यों था ?
  1. A आयु में बड़े होने के कारण
  2. B बड़ी जमात में पढ़ने के कारण
  3. C अधिक गुणी होने के कारण
  4. D पारिवारिक संस्कारों के कारण
Previously asked in: 2024 4/3/1 Q10 (ii)
Q8. [3]
'बड़े भाई साहब' पाठ से उद्धृत पंक्ति – 'तालीम जैसे महत्त्व के मामले में जल्दबाज़ी से काम लेना पसंद नहीं करते थे ।' – का आशय स्पष्ट कीजिए ।
Previously asked in: 2024 4/2/1 Q11 (क)
Q9. [2]
'बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायेदार बने ?' 'बड़े भाई साहब' कहानी के इस कथन के माध्यम से क्या सीख मिलती है ?
Previously asked in: 2025 4/6/1 Q8 (I)
Q10. [2]
अंग्रेजी भाषा पढ़ने के विषय में बड़े भाई साहब के क्या विचार थे ? इस विषय में आपका क्या दृष्टिकोण है ?
Previously asked in: 2025 4/5/1 Q8 (I)
Q11. [2]
पढ़ाई के प्रति बड़े भाई साहब और छोटे भाई की सोच में क्या अंतर था? 'बड़े भाई साहब' पाठ के आधार पर लिखिए।
Previously asked in: 2025 4/4/1 Q8 (i)
Q12. [5]
अपने हेडमास्टर साहब को ही देखो। एम.ए. हैं कि नहीं और यहाँ के एम.ए. नहीं, ऑक्सफोर्ड के। एक हज़ार रुपए पाते हैं; लेकिन उनके घर का इंतज़ाम कौन करता है ? उनकी बूढ़ी माँ। हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गई। पहले ख़ुद घर का इंतज़ाम करते थे। खर्च पूरा न पड़ता था। कर्जदार रहते थे। जब से उनकी माताजी ने प्रबंध अपने हाथों में लिया है, जैसे घर में लक्ष्मी आ गई है। तो भाईजान, यह गरूर दिल से निकाल डालो कि तुम मेरे समीप आ गए हो और अब स्वतंत्र हो। मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे। अगर तुम यों न मानोगे तो मैं (थप्पड़ दिखाकर) इसका प्रयोग भी कर सकता हूँ। मैं जानता हूँ, तुम्हें मेरी बातें ज़हर लग रही हैं। . . . . .
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) हेडमास्टर साहब और उनकी माताजी का उदाहरण यहाँ किस उद्देश्य से दिया गया है ? [1]
    1. (A) हेडमास्टर साहब और उनकी माताजी का संबंध बताने के लिए
    2. (B) छोटे भाई को जीवन में अनुभव का महत्त्व बताने के लिए
    3. (C) छोटे भाई के जीवन में अपना प्रभुत्व जमाने के लिए
    4. (D) हेडमास्टर साहब का खर्चीला स्वभाव दर्शाने के लिए
  2. (ii) 'हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गई' – कथन में 'यहाँ' से क्या अभिप्राय है ? [1]
    1. (A) स्कूल के प्रबंधन में
    2. (B) घर के प्रबंधन में
    3. (C) समय के प्रबंधन में
    4. (D) कर्जदारों के प्रबंधन में
  3. (iii) 'एम.ए. हैं कि नहीं, और यहाँ के नहीं, ऑक्सफोर्ड के' – इस कथन में किस बात पर कटाक्ष किया गया है ? [1]
    1. (A) हेडमास्टर साहब के विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने पर
    2. (B) हेडमास्टर साहब के बहुत अधिक शिक्षित होने पर
    3. (C) भारतीय शिक्षण संस्थानों से अधिक विदेशी संस्थानों को महत्त्व देने पर
    4. (D) शिक्षित भारतीयों से अधिक शिक्षित विदेशी लोगों को महत्त्व देने पर
  4. (iv) गद्यांश से बड़े भाई साहब के चरित्र के विषय में क्या पता चलता है ? [1]
    1. (A) वे उपदेश देने की कला में निपुण थे
    2. (B) वे छोटे भाई पर बल का प्रयोग करते थे
    3. (C) वे छोटे भाई पर अपना नियंत्रण नहीं खोना चाहते थे
    4. (D) वे अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों के प्रति सचेत थे
  5. (v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यान से पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए : कथन : मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे। कारण : छोटे भाई की देखभाल करना, बड़े भाई की ज़िम्मेदारी है। [1]
    1. (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. (B) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
    3. (C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
Previously asked in: 2025 4/3/1 Q7
Q13. [5]
मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया । जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मजे से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा । हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा । भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा । आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा । दिल मज़बूत था । अगर उन्होंने फिर मेरी फ़जीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया । मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ जाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था ।

  1. (i) 'मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया ।' – इस कथन में किस 'अंतर' की बात कही जा रही है ? [1]
    1. (A) आयु
    2. (B) कक्षा
    3. (C) अनुभव
    4. (D) कद-काठी
  2. (ii) बड़े भाई को आड़े हाथों लेने का विचार छोटे भाई के मन में क्यों आया ? [1]
    1. (A) बड़े भाई साहब के लगातार दो बार कक्षा में फ़ेल होने के कारण
    2. (B) बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण
    3. (C) खेलते-कूदते हुए भी कक्षा में अव्वल आने के कारण
    4. (D) अपने भीतर बढ़ते अभिमान और आत्मसम्मान के कारण
  3. (iii) प्रस्तुत गद्यांश की भाषा है : [1]
    1. (A) तत्सम शब्दावली से युक्त
    2. (B) लोकोक्तियों से युक्त
    3. (C) देशज शब्दावली से युक्त
    4. (D) मुहावरों से युक्त
  4. (iv) वार्षिक परीक्षा परिणाम का छोटे भाई पर क्या प्रभाव पड़ा ? इस प्रश्न का उत्तर उचित विकल्प का चयन कर दीजिए : I. अपनी ही दृष्टि में अभिमान और सम्मान बढ़ने लगा । II. बड़े भाई को अपमानित करने की योजना बनाने लगा । III. बड़े भाई के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने लगा । IV. खेल-कूद में ज्यादा समय व्यतीत करने लगा । [1]
    1. (A) केवल I
    2. (B) I और II दोनों
    3. (C) I और IV दोनों
    4. (D) II और III दोनों
  5. (v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : बड़े भाई की फ़जीहत करने का विचार लेखक को लज्जास्पद लगा । कारण : वार्षिक परीक्षा में फेल होने के कारण वे दुखी और उदास थे । [1]
    1. (A) कथन ग़लत है, परन्तु कारण सही है ।
    2. (B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
    3. (C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
    4. (D) कथन सही है, परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
Previously asked in: 2025 4/2/1 Q7
Q14. [5]
इतिहास में रावण का हाल तो पढ़ा ही होगा । उसके चरित्र से तुमने कौन-सा उपदेश लिया ? या यों ही पढ़ गए ? महज इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास । जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो । रावण भूमंडल का स्वामी था । ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं । आजकल अंग्रेज़ों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते । संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं । रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे । बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे । आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ ? घमंड ने उसका नाम-निशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू भर पानी देने वाला भी न बचा । आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराए नहीं । अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया ।

  1. (i) गद्यांश में रावण का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है ? [1]
    1. A छोटे भाई को अभिमान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए
    2. B रावण के दुखदायी और एकाकी अंत से परिचित कराने के लिए
    3. C रावण को अंग्रेज़ों से भी अधिक शक्तिशाली बताने के लिए
    4. D रावण के शक्तिशाली साम्राज्य से परिचित कराने के लिए
  2. (ii) रावण को चक्रवर्ती सम्राट कहे जाने का प्रमुख कारण है : [1]
    1. A बड़े-बड़े देवताओं को अपने नियंत्रण में रखना
    2. B संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित करना
    3. C राजा-महाराजाओं से मनमाना कर वसूल करना
    4. D अपने राज्य का विस्तार दूर तक करना
  3. (iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास। कारण : वास्तविक ज्ञान बौद्धिक ज्ञान है जो जीवन को सार्थक बनाता है। [1]
    1. A कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. B कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    3. C कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
    4. D कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
  4. (iv) कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : [1]
    1. A 1-III, 2-II, 3-I
    2. B 1-I, 2-II, 3-III
    3. C 1-II, 2-III, 3-I
    4. D 1-II, 2-I, 3-III
  5. (v) गद्यांश के मूल भाव को व्यक्त करने वाला/वाले कथन है/हैं : I. व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए। II. शिक्षा प्राप्ति का उद्देश्य ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास है। III. देवताओं का अनादर नहीं करना चाहिए। IV. किताबें पढ़कर ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। [1]
    1. A केवल IV
    2. B केवल II
    3. C I और II दोनों
    4. D I और IV दोनों
Previously asked in: 2025 4/1/1 Q7
Q15. [2]
'बड़े भाई साहब' पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि समय से पूर्व जिम्मेदारियाँ मिलने से बच्चों का बचपना कहीं खो जाता है ।
Previously asked in: 2026 4/3/1 Q8 (iii)
Q16. [2]
'बड़े भाई साहब' पाठ में मोह और माया के बंधन में जकड़े व्यक्ति का दृष्टांत किस उद्देश्य से दिया गया है ? स्पष्ट कीजिए।
Previously asked in: 2026 4/2/1 Q10 (i)
Q17. [5]
महज़ इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास । जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो । रावण भूमंडल का स्वामी था । ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं । आजकल अंग्रेज़ों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते । संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं । रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे । बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे । आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ ? घमंड ने उसका नामोनिशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू पानी देने वाला भी न बचा । आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराये नहीं । अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) 'जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो ।' पंक्ति का आशय है :
    1. (a) पुस्तकीय ज्ञान का अक्षरश: अर्थ समझना
    2. (b) पुस्तकीय ज्ञान से बुद्धि का विकास करना
    3. (c) पुस्तकीय ज्ञान से परीक्षा पास करना
    4. (d) पुस्तकीय ज्ञान से अच्छे अंक लाना
  2. (ii) अंग्रेज़ों को रावण की तरह चक्रवर्ती सम्राट क्यों नहीं कहा जा सकता ?
    1. (a) क्योंकि सभी देवता उनके दास नहीं थे
    2. (b) क्योंकि सभी देवता उन्हें कर नहीं देते
    3. (c) क्योंकि समस्त भूमंडल पर उनका स्वामित्व नहीं था
    4. (d) क्योंकि वे रावण की तरह शक्तिशाली नहीं थे
  3. (iii) रावण के अंत का क्या कारण था ?
    1. (a) अपनी शक्ति पर घमंड करना
    2. (b) सभी देवताओं को दास बनाना
    3. (c) सभी राजाओं से कर लेना
    4. (d) सीता का हरण करना
  4. (iv) बड़े भाई ने लेखक को रावण का उदाहरण क्यों दिया ?
    1. (a) रावण के अंत से परिचित कराने के लिए
    2. (b) रावण की शक्ति से परिचित कराने के लिए
    3. (c) लेखक की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए
    4. (d) लेखक के व्यवहार में आए घमंड को रोकने के लिए
  5. (v) 'चुल्लू भर पानी देने वाला' मुहावरे का अर्थ है :
    1. (a) प्यासे को पानी पिलाने वाला
    2. (b) थोड़ी सी सहायता करने वाला
    3. (c) दुख के समय साथ देने वाला
    4. (d) कंजूसी से जीवन बिताने वाला
Previously asked in: 2023 4/5/1 Q9
Q18. [5]
सालाना इम्तिहान हुआ । भाई साहब फ़ेल हो गए, मैं पास हो गया और दरजे में प्रथम आया । मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया । जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा । हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा । भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा । आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा । दिल मज़बूत था । अगर उन्होंने फिर मेरी फ़जीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया । मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था । भाई साहब ने इसे भाँप लिया – उनकी सहज बुद्धि बड़ी तीव्र थी और एक दिन जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली-डंडे की भेंट करके ठीक भोजन के समय लौटा, तो भाई साहब ने मानो तलवार खींच ली ।

  1. (i) कक्षा में प्रथम आने पर छोटे भाई के व्यवहार में बड़े भाई साहब के प्रति झलकने लगा : [1]
    1. (A) प्रसन्नता
    2. (B) अहंकार
    3. (C) स्वाभिमान
    4. (D) गर्व
  2. (ii) छोटा भाई बड़े भाई साहब को आड़े हाथों लेना चाहता था परंतु ऐसा कर नहीं पाया, क्यों ? [1]
    1. (A) उनकी डाँट-डपट का डर था
    2. (B) उसकी हिम्मत नहीं पड़ी
    3. (C) लोक-लाज का डर था
    4. (D) उनसे हमदर्दी हो आई
  3. (iii) छोटे भाई के अव्वल आने पर भाई साहब के व्यवहार में क्या अंतर आया ? [1]
    1. (A) वे और अधिक ध्यानपूर्वक पढ़ने लगे
    2. (B) उनके रौब में थोड़ी नरमी आ गई
    3. (C) वे भी खेल-कूद में भाग लेने लगे
    4. (D) अपनी पीड़ा भूलकर बेहद प्रसन्न हो गए
  4. (iv) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : भाई साहब गुस्सा हो गए और उन्होंने तलवार खींच ली । कारण : छोटा भाई सुबह से शाम तक गुल्ली-डंडा खेलकर लौटा था । [1]
    1. (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं
    2. (B) कथन सही है लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है
    3. (C) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है
    4. (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है
  5. (v) कौन-सा/से वाक्य गद्यांश से मेल खाते हैं ? I. वार्षिक परीक्षा में हर बार की तरह छोटा भाई भी अच्छे अंकों से पास हो गया । II. भाई साहब दुखी और उदास हो गए थे । III. छोटे भाई ने अपने हाव-भाव से दर्शा दिया कि उन दोनों में कोई बराबरी नहीं है । IV. अब बड़े भाई साहब ने छोटे भाई को कुछ भी कहना पूरी तरह से छोड़ दिया था । [1]
    1. (A) I, II
    2. (B) केवल III
    3. (C) II, III
    4. (D) III, IV
Previously asked in: 2024 4/4/1 Q9
CBSE Class X
Hindi — Course B (085)
Answer Key
From previous CBSE Board Exam questions
Code: G8BVGNQuestions: 18Maximum Marks: 57Generated: 2026-06-15 13:05
Q1. [3]
'कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं बनती।' अपने आसपास से कोई उदाहरण देकर इस तथ्य की पुष्टि कीजिए।
Previously asked in: 2025 4/4/1 Q11 (ii)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:13 · grounding rag
Model Answer

'कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं बनती' — इस तथ्य की पुष्टि टोपी और इफ्फन की दादी के संबंध से होती है। टोपी हिंदी बोलता था और इफ्फन की दादी पूरबी बोलती थीं, फिर भी दोनों के बीच गहरा स्नेह था। दादी उसे प्यार से 'अम्माँ' जैसे शब्द सिखाती थीं और कहानियाँ सुनाती थीं। भाषा भिन्न होने पर भी दोनों के बीच अटूट भावनात्मक रिश्ता बना।

आज के जीवन में भी यही देखा जाता है — जैसे किसी बाज़ार में एक तमिल दुकानदार और हिंदी भाषी ग्राहक इशारों और मिश्रित भाषा में सहजता से व्यवहार कर लेते हैं, क्योंकि आपसी संवाद की इच्छा ही असली भाषा होती है।

Source: टोपी शुक्ला, खंड 2

---

Explanation
Q2. [3]
'बड़े भाई साहब' कहानी में आपने पढ़ा कि छोटा भाई कक्षा में अव्वल दर्जे से पास हो रहा था और बड़े भाई साहब असफल, फिर भी वह बड़े भाई की नज़रों से बचकर अपने खेल संबंधी शौक पूरे करता था । इसके पीछे क्या कारण रहे होंगे ?
Previously asked in: 2023 4/6/1 Q11 (ग)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding rag
Model Answer

छोटा भाई बड़े भाई की नज़रों से बचकर खेल के शौक इसलिए पूरे करता था क्योंकि:

  1. स्वाभाविक बचपन: खेल-कूद उसकी स्वाभाविक रुचि थी और मैदान की हरियाली, फुटबाल, कबड्डी उसे अनिवार्य रूप से खींच लेते थे।
  2. डर का भाव: भाई साहब का रौब और डाँट-फटकार का भय था, इसलिए वह चोरों की तरह जीवन जीता था।
  3. अपराधबोध: उसे पता था कि खेलना गलत है, पर मन पर काबू न था — इसीलिए छिपकर यह शौक पूरे करता था।
  4. श्रद्धा और सम्मान: वह भाई साहब का अदब करता था और नहीं चाहता था कि उनकी नज़रों में उसका सम्मान घटे।

Source: बड़े भाई साहब, Chapter 8

---

Explanation
Q3. [3]
'बड़े भाई साहब' कहानी के अनुसार एक जमाना था कि लोग आठवाँ दरजा पास करके नायक तहसीलदार हो जाते थे, वर्तमान में क्या स्थिति है और इसके क्या कारण हैं ?
Previously asked in: 2024 4/3/1 Q11 (क)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding rag
Model Answer

वर्तमान स्थिति:
कहानी के अनुसार, एक समय आठवाँ दर्जा पास करने पर लोग नायब-तहसीलदार जैसे प्रतिष्ठित पद पा जाते थे। लेकिन वर्तमान में स्थिति बिल्कुल बदल गई है — अब बी.ए. पास व्यक्ति भी मामूली चपरासी की नौकरी के लिए दर-दर भटकता है।

कारण:
बड़े भाई साहब के अनुसार इसके दो प्रमुख कारण हैं —

  1. प्रतिस्पर्धा में वृद्धि — शिक्षा का व्यापक प्रसार होने से पढ़े-लिखे लोगों की संख्या बहुत बढ़ गई है।
  2. शिक्षा की गुणवत्ता में कमी — रटंत पद्धति और बुद्धि के वास्तविक विकास के अभाव में डिग्री मात्र एक कागज़ बनकर रह गई है।

---

Explanation
Q4. [1]
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए : 'बड़े भाई साहब' पाठ के कथानायक के आँसू बहाने का कारण है –
  1. A आगे की कक्षा की कठिन पढ़ाई का डर
  2. B बड़े भाई साहब की डाँट-फटकार
  3. C अम्मा-बाबा की याद आना
  4. D अध्यापकों की डाँट-फटकार
Previously asked in: 2024 4/2/1 Q10 (ii)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding rag
Model Answer

उत्तर: (B) बड़े भाई साहब की डाँट-फटकार

पाठ में स्पष्ट है — "मैं यह लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता।" अर्थात् बड़े भाई साहब की फटकार सुनकर कथानायक रो पड़ता था।

Explanation

The passage directly states: "मैं यह लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता।" — the narrator cries after being scolded by Bhaiya Sahab. Option B is the correct and text-supported answer. Options C and D are not mentioned in context, and A is a distractor (fear of studies is implied separately, not the cause of tears here).

Q5. [5]
मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात । पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती । मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के हलके-हलके झोंके, फुटबाल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वॉलीबाल की वह तेज़ी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मैं सब कुछ भूल जाता । वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिल जाता । मैं उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो । उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले । हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती । फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था ।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए :
  1. (i) लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि टाइम-टेबिल बनाना और उस पर अमल करना अलग-अलग बातें हैं ? [1]
    1. (A) टाइम-टेबिल बनाना सरल कार्य नहीं है और उस पर अमल करना उससे भी कठिन है ।
    2. (B) टाइम-टेबिल तो सब बना लेते हैं लेकिन उसके अनुरूप दिनचर्या निर्वाह सबके बस का नहीं ।
    3. (C) टाइम-टेबिल बनाने में पेन ही उठाना होता है अमल करने में मन-मस्तिष्क लगाना होता है ।
    4. (D) टाइम-टेबिल के अनुरूप कार्य करने में बहुत कठिनाई होती है ।
  2. (ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : मैदान में पहुँचते ही छोटा भाई सब कुछ भूल जाता । कारण : खेल का मैदान, वहाँ की हरियाली, हवा और स्वच्छंदता छोटे भाई को अपने आगोश में समेट लेती । [1]
    1. (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
    2. (B) कथन सही है, लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
    3. (C) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है ।
    4. (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
  3. (iii) भाई साहब को छोटे भाई को उपदेश देने का मौका मिल जाता, जब : [1]
    1. (A) छोटा भाई टाइम-टेबिल बना लेता ।
    2. (B) वह टाइम-टेबिल के अनुसार चलता ।
    3. (C) टाइम-टेबिल-पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता ।
    4. (D) पढ़ाई के लिए बैठता और नहीं पढ़ता ।
  4. (iv) छोटा भाई अपने बड़े भाई से दूर रहने का प्रयास क्यों करता है ? [1]
    1. (A) बड़े भाई की डाँट-डपट के कारण
    2. (B) बड़े भाई साहब के फेल होने के कारण
    3. (C) प्रधानाचार्य की शिकायत के कारण
    4. (D) दोनों भाइयों का एक ही कक्षा में होने के कारण
  5. (v) गद्यांश के संदर्भ में स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए : स्तंभ-I: 1. सिर पर नंगी तलवार लटकी रहती । 2. नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिलता । 3. मोह-माया का बंधन स्तंभ-II: (I) खेलकूद से प्रेम (II) कथानायक (III) बड़े भाई साहब [1]
    1. (A) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
    2. (B) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
    3. (C) 1-(III), 2-(II), 3-(I)
    4. (D) 1-(I), 2-(III), 3-(II)
Previously asked in: 2024 4/5/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus
Model Answer

(i) उत्तर: (B) टाइम-टेबिल तो सब बना लेते हैं लेकिन उसके अनुरूप दिनचर्या निर्वाह सबके बस का नहीं।

(ii) उत्तर: (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

(iii) उत्तर: (C) टाइम-टेबिल-पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता।

(iv) उत्तर: (A) बड़े भाई की डाँट-डपट के कारण।

(v) उत्तर: (B) 1-(II), 2-(III), 3-(I)

Source: बड़े भाई साहब, मुंशी प्रेमचंद, क्षितिज भाग-2

---

Explanation
Q6. [3]
खेलों में रुचि होते हुए भी बड़े भाई साहब अपने शौक को पूरा क्यों नहीं कर पाते थे ?
Previously asked in: 2023 4/1/1 Q11 (ग)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding rag
Model Answer

बड़े भाई साहब को खेलों में गहरी रुचि थी, लेकिन वे अपना यह शौक पूरा नहीं कर पाते थे क्योंकि उन पर छोटे भाई की निगरानी और रक्षा का उत्तरदायित्व था। वे सोचते थे कि यदि वे स्वयं बेराह चलेंगे, तो छोटे भाई को सही राह कैसे दिखाएँगे। उन्होंने स्वयं कहा— "मेरा भी जी ललचाता है, लेकिन करूँ क्या, खुद बेराह चलूँ तो तुम्हारी रक्षा कैसे करूँ? यह कर्तव्य भी तो मेरे सिर है।" इस प्रकार बड़े भाई साहब ने अपने कर्तव्य को शौक से ऊपर रखा।

Source: बड़े भाई साहब, अध्याय 8

---

Explanation
Q7. [1]
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कर लिखिए : बड़े भाई साहब को लेखक की निगरानी का पूरा और जन्मसिद्ध अधिकार क्यों था ?
  1. A आयु में बड़े होने के कारण
  2. B बड़ी जमात में पढ़ने के कारण
  3. C अधिक गुणी होने के कारण
  4. D पारिवारिक संस्कारों के कारण
Previously asked in: 2024 4/3/1 Q10 (ii)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding rag
Model Answer

उत्तर: (A) आयु में बड़े होने के कारण

पाठ में लिखा है — "मैं छोटा था, वह बड़े थे... उन्हें मेरी तम्बीह और निगरानी का पूरा और जन्मसिद्ध अधिकार था।" अतः आयु में बड़े होने के कारण यह अधिकार था।

Explanation

पाठ से सीधा उद्धरण इस प्रश्न का आधार है। परीक्षक चाहते हैं कि छात्र सही विकल्प के साथ पाठ का संदर्भ भी एक पंक्ति में दे। विकल्प (B) भ्रामक लग सकता है, लेकिन पाठ में स्पष्ट रूप से "बड़े थे" अर्थात् आयु को कारण बताया गया है, न कि जमात को।

Q8. [3]
'बड़े भाई साहब' पाठ से उद्धृत पंक्ति – 'तालीम जैसे महत्त्व के मामले में जल्दबाज़ी से काम लेना पसंद नहीं करते थे ।' – का आशय स्पष्ट कीजिए ।
Previously asked in: 2024 4/2/1 Q11 (क)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding rag
Model Answer

इस पंक्ति का आशय है कि भाई साहब शिक्षा को बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण विषय मानते थे। वे पढ़ाई में जल्दबाजी करके आगे नहीं बढ़ना चाहते थे, बल्कि हर कक्षा की बुनियाद मजबूत करना चाहते थे। जैसे किसी मजबूत इमारत के लिए नींव पक्की होनी चाहिए, उसी प्रकार वे एक-एक दर्जे की पढ़ाई गहराई से करना चाहते थे। इसीलिए वे एक साल का काम दो-तीन साल में करते थे। उनके अनुसार बिना पक्की नींव के ज्ञान का महल खड़ा नहीं हो सकता।

Source: बड़े भाई साहब, Chapter 8

---

Explanation
Q9. [2]
'बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायेदार बने ?' 'बड़े भाई साहब' कहानी के इस कथन के माध्यम से क्या सीख मिलती है ?
Previously asked in: 2025 4/6/1 Q8 (I)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding rag
Model Answer

इस कथन के माध्यम से यह सीख मिलती है कि शिक्षा की नींव मज़बूत होनी चाहिए। बड़े भाई साहब का मानना था कि जिस प्रकार कमज़ोर नींव पर मज़बूत मकान नहीं बन सकता, उसी प्रकार बिना पक्की बुनियादी शिक्षा के जीवन में सफलता संभव नहीं। इसीलिए वे हर कक्षा को गहराई से समझकर आगे बढ़ना चाहते थे।

Source: बड़े भाई साहब, Chapter 8

---

Explanation
Q10. [2]
अंग्रेजी भाषा पढ़ने के विषय में बड़े भाई साहब के क्या विचार थे ? इस विषय में आपका क्या दृष्टिकोण है ?
Previously asked in: 2025 4/5/1 Q8 (I)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding rag
Model Answer

बड़े भाई साहब के अनुसार अंग्रेजी पढ़ना बहुत कठिन है — यह हँसी-खेल नहीं। इसे पढ़ने के लिए रात-दिन आँखें फोड़नी पड़ती हैं और खून जलाना पड़ता है। बड़े-बड़े विद्वान भी शुद्ध अंग्रेजी नहीं लिख-बोल सकते।

मेरे विचार में अंग्रेजी अवश्य कठिन है, परन्तु नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से इसे सीखा जा सकता है। केवल परिश्रम से नहीं, स्मार्ट तरीके से पढ़ना भी आवश्यक है।

Source: बड़े भाई साहब, Chapter 8

Explanation
Q11. [2]
पढ़ाई के प्रति बड़े भाई साहब और छोटे भाई की सोच में क्या अंतर था? 'बड़े भाई साहब' पाठ के आधार पर लिखिए।
Previously asked in: 2025 4/4/1 Q8 (i)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding rag
Model Answer

बड़े भाई साहब पढ़ाई को अत्यंत गंभीरता से लेते थे। वे मानते थे कि बुनियाद मज़बूत होनी चाहिए, इसलिए एक साल का काम दो-तीन साल में करते थे। उनके अनुसार केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि बुद्धि का विकास असली लक्ष्य है।

इसके विपरीत, छोटे भाई का मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता था। वह मौका मिलते ही खेल-कूद में लग जाता था और पढ़ाई को बोझ समझता था।

Source: बड़े भाई साहब, Chapter 8

Explanation
Q12. [5]
अपने हेडमास्टर साहब को ही देखो। एम.ए. हैं कि नहीं और यहाँ के एम.ए. नहीं, ऑक्सफोर्ड के। एक हज़ार रुपए पाते हैं; लेकिन उनके घर का इंतज़ाम कौन करता है ? उनकी बूढ़ी माँ। हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गई। पहले ख़ुद घर का इंतज़ाम करते थे। खर्च पूरा न पड़ता था। कर्जदार रहते थे। जब से उनकी माताजी ने प्रबंध अपने हाथों में लिया है, जैसे घर में लक्ष्मी आ गई है। तो भाईजान, यह गरूर दिल से निकाल डालो कि तुम मेरे समीप आ गए हो और अब स्वतंत्र हो। मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे। अगर तुम यों न मानोगे तो मैं (थप्पड़ दिखाकर) इसका प्रयोग भी कर सकता हूँ। मैं जानता हूँ, तुम्हें मेरी बातें ज़हर लग रही हैं। . . . . .
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) हेडमास्टर साहब और उनकी माताजी का उदाहरण यहाँ किस उद्देश्य से दिया गया है ? [1]
    1. (A) हेडमास्टर साहब और उनकी माताजी का संबंध बताने के लिए
    2. (B) छोटे भाई को जीवन में अनुभव का महत्त्व बताने के लिए
    3. (C) छोटे भाई के जीवन में अपना प्रभुत्व जमाने के लिए
    4. (D) हेडमास्टर साहब का खर्चीला स्वभाव दर्शाने के लिए
  2. (ii) 'हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गई' – कथन में 'यहाँ' से क्या अभिप्राय है ? [1]
    1. (A) स्कूल के प्रबंधन में
    2. (B) घर के प्रबंधन में
    3. (C) समय के प्रबंधन में
    4. (D) कर्जदारों के प्रबंधन में
  3. (iii) 'एम.ए. हैं कि नहीं, और यहाँ के नहीं, ऑक्सफोर्ड के' – इस कथन में किस बात पर कटाक्ष किया गया है ? [1]
    1. (A) हेडमास्टर साहब के विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने पर
    2. (B) हेडमास्टर साहब के बहुत अधिक शिक्षित होने पर
    3. (C) भारतीय शिक्षण संस्थानों से अधिक विदेशी संस्थानों को महत्त्व देने पर
    4. (D) शिक्षित भारतीयों से अधिक शिक्षित विदेशी लोगों को महत्त्व देने पर
  4. (iv) गद्यांश से बड़े भाई साहब के चरित्र के विषय में क्या पता चलता है ? [1]
    1. (A) वे उपदेश देने की कला में निपुण थे
    2. (B) वे छोटे भाई पर बल का प्रयोग करते थे
    3. (C) वे छोटे भाई पर अपना नियंत्रण नहीं खोना चाहते थे
    4. (D) वे अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों के प्रति सचेत थे
  5. (v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यान से पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए : कथन : मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे। कारण : छोटे भाई की देखभाल करना, बड़े भाई की ज़िम्मेदारी है। [1]
    1. (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. (B) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
    3. (C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
Previously asked in: 2025 4/3/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (B) छोटे भाई को जीवन में अनुभव का महत्त्व बताने के लिए

(ii) (B) घर के प्रबंधन में

(iii) (B) हेडमास्टर साहब के बहुत अधिक शिक्षित होने पर

(iv) (D) वे अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों के प्रति सचेत थे

(v) (C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

Source: बड़े भाई साहब, गद्यांश

---

Explanation
Q13. [5]
मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया । जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मजे से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा । हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा । भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा । आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा । दिल मज़बूत था । अगर उन्होंने फिर मेरी फ़जीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया । मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ जाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था ।
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) 'मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया ।' – इस कथन में किस 'अंतर' की बात कही जा रही है ? [1]
    1. (A) आयु
    2. (B) कक्षा
    3. (C) अनुभव
    4. (D) कद-काठी
  2. (ii) बड़े भाई को आड़े हाथों लेने का विचार छोटे भाई के मन में क्यों आया ? [1]
    1. (A) बड़े भाई साहब के लगातार दो बार कक्षा में फ़ेल होने के कारण
    2. (B) बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण
    3. (C) खेलते-कूदते हुए भी कक्षा में अव्वल आने के कारण
    4. (D) अपने भीतर बढ़ते अभिमान और आत्मसम्मान के कारण
  3. (iii) प्रस्तुत गद्यांश की भाषा है : [1]
    1. (A) तत्सम शब्दावली से युक्त
    2. (B) लोकोक्तियों से युक्त
    3. (C) देशज शब्दावली से युक्त
    4. (D) मुहावरों से युक्त
  4. (iv) वार्षिक परीक्षा परिणाम का छोटे भाई पर क्या प्रभाव पड़ा ? इस प्रश्न का उत्तर उचित विकल्प का चयन कर दीजिए : I. अपनी ही दृष्टि में अभिमान और सम्मान बढ़ने लगा । II. बड़े भाई को अपमानित करने की योजना बनाने लगा । III. बड़े भाई के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने लगा । IV. खेल-कूद में ज्यादा समय व्यतीत करने लगा । [1]
    1. (A) केवल I
    2. (B) I और II दोनों
    3. (C) I और IV दोनों
    4. (D) II और III दोनों
  5. (v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : बड़े भाई की फ़जीहत करने का विचार लेखक को लज्जास्पद लगा । कारण : वार्षिक परीक्षा में फेल होने के कारण वे दुखी और उदास थे । [1]
    1. (A) कथन ग़लत है, परन्तु कारण सही है ।
    2. (B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
    3. (C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
    4. (D) कथन सही है, परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
Previously asked in: 2025 4/2/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (B) कक्षा

(ii) (B) बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण

(iii) (D) मुहावरों से युक्त

(iv) (C) I और IV दोनों

(v) (C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

Source: बड़े भाई साहब, खंड (2)

---

Explanation
Q14. [5]
इतिहास में रावण का हाल तो पढ़ा ही होगा । उसके चरित्र से तुमने कौन-सा उपदेश लिया ? या यों ही पढ़ गए ? महज इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास । जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो । रावण भूमंडल का स्वामी था । ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं । आजकल अंग्रेज़ों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते । संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं । रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे । बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे । आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ ? घमंड ने उसका नाम-निशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू भर पानी देने वाला भी न बचा । आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराए नहीं । अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया ।
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) गद्यांश में रावण का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है ? [1]
    1. A छोटे भाई को अभिमान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए
    2. B रावण के दुखदायी और एकाकी अंत से परिचित कराने के लिए
    3. C रावण को अंग्रेज़ों से भी अधिक शक्तिशाली बताने के लिए
    4. D रावण के शक्तिशाली साम्राज्य से परिचित कराने के लिए
  2. (ii) रावण को चक्रवर्ती सम्राट कहे जाने का प्रमुख कारण है : [1]
    1. A बड़े-बड़े देवताओं को अपने नियंत्रण में रखना
    2. B संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित करना
    3. C राजा-महाराजाओं से मनमाना कर वसूल करना
    4. D अपने राज्य का विस्तार दूर तक करना
  3. (iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास। कारण : वास्तविक ज्ञान बौद्धिक ज्ञान है जो जीवन को सार्थक बनाता है। [1]
    1. A कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. B कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    3. C कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
    4. D कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
  4. (iv) कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : [1]
    1. A 1-III, 2-II, 3-I
    2. B 1-I, 2-II, 3-III
    3. C 1-II, 2-III, 3-I
    4. D 1-II, 2-I, 3-III
  5. (v) गद्यांश के मूल भाव को व्यक्त करने वाला/वाले कथन है/हैं : I. व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए। II. शिक्षा प्राप्ति का उद्देश्य ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास है। III. देवताओं का अनादर नहीं करना चाहिए। IV. किताबें पढ़कर ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। [1]
    1. A केवल IV
    2. B केवल II
    3. C I और II दोनों
    4. D I और IV दोनों
Previously asked in: 2025 4/1/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) A — छोटे भाई को अभिमान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए

(ii) B — संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित करना

(गद्यांश के अनुसार रावण भूमंडल का स्वामी था — संसार के सभी महीप उसे कर देते थे, इसीलिए वह चक्रवर्ती कहलाया।)

(iii) B — कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

(iv) C — 1-II, 2-III, 3-I

(नाम-निशान मिटाना = अस्तित्व समाप्त करना; एक चुल्लू पानी न देना = थोड़ी भी सहायता न करना; दीन-दुनिया से जाना = कहीं का नहीं रहना)

(v) C — I और II दोनों

(गद्यांश में घमंड न करने तथा पढ़ाई से बुद्धि का विकास करने — दोनों बातों पर बल दिया गया है।)

Source: बड़े भाई साहब, प्रेमचंद

---

Explanation
Q15. [2]
'बड़े भाई साहब' पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि समय से पूर्व जिम्मेदारियाँ मिलने से बच्चों का बचपना कहीं खो जाता है ।
Previously asked in: 2026 4/3/1 Q8 (iii)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding rag
Model Answer

'बड़े भाई साहब' पाठ में बड़े भाई साहब मात्र चौदह वर्ष की उम्र में छोटे भाई की निगरानी और तम्बीह की ज़िम्मेदारी उठाते हैं। इस कारण वे न खेल सकते हैं, न मेले-तमाशे देख सकते हैं। जबकि मन में बचपन की इच्छाएँ हैं — वे कॉपी पर चिड़ियों-कुत्तों की तस्वीरें बनाते हैं। इस प्रकार समय से पहले मिली जिम्मेदारी ने उनका बचपन छीन लिया।

Source: बड़े भाई साहब, Chapter 8

---

Explanation
Q16. [2]
'बड़े भाई साहब' पाठ में मोह और माया के बंधन में जकड़े व्यक्ति का दृष्टांत किस उद्देश्य से दिया गया है ? स्पष्ट कीजिए।
Previously asked in: 2026 4/2/1 Q10 (i)
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding rag
Model Answer

यह दृष्टांत छोटे भाई की मनोदशा स्पष्ट करने के लिए दिया गया है। जैसे मृत्यु और संकट का भय जानते हुए भी मनुष्य मोह-माया नहीं छोड़ पाता, उसी प्रकार छोटा भाई भाई साहब की डाँट-फटकार सहने के बाद भी खेल-कूद का मोह नहीं छोड़ पाता था।

Source: बड़े भाई साहब, chapter 8

---

Explanation
Q17. [5]
महज़ इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास । जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो । रावण भूमंडल का स्वामी था । ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं । आजकल अंग्रेज़ों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते । संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं । रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे । बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे । आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ ? घमंड ने उसका नामोनिशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू पानी देने वाला भी न बचा । आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराये नहीं । अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) 'जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो ।' पंक्ति का आशय है :
    1. (a) पुस्तकीय ज्ञान का अक्षरश: अर्थ समझना
    2. (b) पुस्तकीय ज्ञान से बुद्धि का विकास करना
    3. (c) पुस्तकीय ज्ञान से परीक्षा पास करना
    4. (d) पुस्तकीय ज्ञान से अच्छे अंक लाना
  2. (ii) अंग्रेज़ों को रावण की तरह चक्रवर्ती सम्राट क्यों नहीं कहा जा सकता ?
    1. (a) क्योंकि सभी देवता उनके दास नहीं थे
    2. (b) क्योंकि सभी देवता उन्हें कर नहीं देते
    3. (c) क्योंकि समस्त भूमंडल पर उनका स्वामित्व नहीं था
    4. (d) क्योंकि वे रावण की तरह शक्तिशाली नहीं थे
  3. (iii) रावण के अंत का क्या कारण था ?
    1. (a) अपनी शक्ति पर घमंड करना
    2. (b) सभी देवताओं को दास बनाना
    3. (c) सभी राजाओं से कर लेना
    4. (d) सीता का हरण करना
  4. (iv) बड़े भाई ने लेखक को रावण का उदाहरण क्यों दिया ?
    1. (a) रावण के अंत से परिचित कराने के लिए
    2. (b) रावण की शक्ति से परिचित कराने के लिए
    3. (c) लेखक की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए
    4. (d) लेखक के व्यवहार में आए घमंड को रोकने के लिए
  5. (v) 'चुल्लू भर पानी देने वाला' मुहावरे का अर्थ है :
    1. (a) प्यासे को पानी पिलाने वाला
    2. (b) थोड़ी सी सहायता करने वाला
    3. (c) दुख के समय साथ देने वाला
    4. (d) कंजूसी से जीवन बिताने वाला
Previously asked in: 2023 4/5/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (b) पुस्तकीय ज्ञान से बुद्धि का विकास करना

(ii) (c) क्योंकि समस्त भूमंडल पर उनका स्वामित्व नहीं था
(गद्यांश के अनुसार संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, वे स्वाधीन हैं।)

(iii) (a) अपनी शक्ति पर घमंड करना
(गद्यांश में स्पष्ट है — "घमंड ने उसका नामोनिशान तक मिटा दिया।")

(iv) (d) लेखक के व्यवहार में आए घमंड को रोकने के लिए
(छोटा भाई परीक्षा में पास होने के बाद इतराने लगा था; बड़े भाई ने रावण का उदाहरण देकर अभिमान से सावधान किया।)

(v) (c) दुख के समय साथ देने वाला
(रावण के अंत में कोई उसके साथ न रहा — यही इस मुहावरे का भाव है।)

Source: बड़े भाई साहब, प्रेमचंद

---

Explanation
Q18. [5]
सालाना इम्तिहान हुआ । भाई साहब फ़ेल हो गए, मैं पास हो गया और दरजे में प्रथम आया । मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया । जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा । हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा । भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा । आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा । दिल मज़बूत था । अगर उन्होंने फिर मेरी फ़जीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया । मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था । भाई साहब ने इसे भाँप लिया – उनकी सहज बुद्धि बड़ी तीव्र थी और एक दिन जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली-डंडे की भेंट करके ठीक भोजन के समय लौटा, तो भाई साहब ने मानो तलवार खींच ली ।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए :
  1. (i) कक्षा में प्रथम आने पर छोटे भाई के व्यवहार में बड़े भाई साहब के प्रति झलकने लगा : [1]
    1. (A) प्रसन्नता
    2. (B) अहंकार
    3. (C) स्वाभिमान
    4. (D) गर्व
  2. (ii) छोटा भाई बड़े भाई साहब को आड़े हाथों लेना चाहता था परंतु ऐसा कर नहीं पाया, क्यों ? [1]
    1. (A) उनकी डाँट-डपट का डर था
    2. (B) उसकी हिम्मत नहीं पड़ी
    3. (C) लोक-लाज का डर था
    4. (D) उनसे हमदर्दी हो आई
  3. (iii) छोटे भाई के अव्वल आने पर भाई साहब के व्यवहार में क्या अंतर आया ? [1]
    1. (A) वे और अधिक ध्यानपूर्वक पढ़ने लगे
    2. (B) उनके रौब में थोड़ी नरमी आ गई
    3. (C) वे भी खेल-कूद में भाग लेने लगे
    4. (D) अपनी पीड़ा भूलकर बेहद प्रसन्न हो गए
  4. (iv) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : भाई साहब गुस्सा हो गए और उन्होंने तलवार खींच ली । कारण : छोटा भाई सुबह से शाम तक गुल्ली-डंडा खेलकर लौटा था । [1]
    1. (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं
    2. (B) कथन सही है लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है
    3. (C) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है
    4. (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है
  5. (v) कौन-सा/से वाक्य गद्यांश से मेल खाते हैं ? I. वार्षिक परीक्षा में हर बार की तरह छोटा भाई भी अच्छे अंकों से पास हो गया । II. भाई साहब दुखी और उदास हो गए थे । III. छोटे भाई ने अपने हाव-भाव से दर्शा दिया कि उन दोनों में कोई बराबरी नहीं है । IV. अब बड़े भाई साहब ने छोटे भाई को कुछ भी कहना पूरी तरह से छोड़ दिया था । [1]
    1. (A) I, II
    2. (B) केवल III
    3. (C) II, III
    4. (D) III, IV
Previously asked in: 2024 4/4/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:16 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (C) स्वाभिमान

(ii) (D) उनसे हमदर्दी हो आई

(iii) (B) उनके रौब में थोड़ी नरमी आ गई

(iv) (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है

(v) (C) II, III

---

Explanation
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.